अल्मोड़ा लोकसभा सीट: चौथी बार आमने सामने 'टम्टा', भाजपा प्रत्याशी हैट्रिक तो कांग्रेस दोबारा जीतने की चुनौती

भाजपा के बाद कांग्रस ने भी अल्मोड़ा सीट पर प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। भाजपा पहले ही इस सीट पर पुराने चेहरे अजय टम्टा को उतार चुकी है। एक बार फिर अल्मोड़ा सीट पर कांग्रेस ने भी प्रदीप टम्टा को टिकट दिया है। इस तरह अजय टम्टा के सामने प्रदीप टम्टा चौथी बार चुनावी मैदान में है। अजय टम्टा तीसरी बार इस सीट पर जीत के लिए मैदान में हैं। जबकि प्रदीप टम्टा दूसरी बार जीत के लिए किस्मत आजमाएंगे।

Almora Lok Sabha seat ajay pradeep Tamta face to face for the fourth time BJP candidate hat-trick

2002 विधानसभा में कांग्रेस ने सोमेश्वर सीट से प्रदीप टम्टा को टिकट दिया। तब अजय टम्टा निर्दलीय मैदान में थे। प्रदीप टम्टा विधायक बने। वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में सोमेश्वर सीट से अजय टम्टा भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े और जीतकर सरकार में मंत्री भी बने। वर्ष 2009 में अल्मोड़ा संसदीय सीट आरक्षित हुई।

भाजपा ने अजय और कांग्रेस ने प्रदीप टम्टा को ​उतारा। कांग्रेस से प्रदीप टम्टा जीत गए। लेकिन वर्ष 2014 व 2019 के लोकसभा चुनाव जीतने में अजय टम्टा चुनाव जीतते आ रहें हैं। अजय टम्टा को मोदी सरकार में राज्य मंत्री भी बनाया गया। जब​कि प्रदीप टम्टा राज्य सभा में भी सदस्य रह चुके हैं।

2024 के चुनाव में लगातार चौथी बार अजय टम्टा और प्रदीप टम्टा अल्मोड़ा संसदीय सीट पर दोनों एक बार फिर आमने-सामने होंगे। भाजपा में जहां रेखा आर्य समेत दूसरे दावेदार टिकट की दौड़ में थे, तो कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को चुनाव लड़ाना चाह रही थी, लेकिन दोनों नेतृत्व ने पुराने प्रतिद्वंदियों को मैदान में उतार दिया।

प्रदीप टम्टा का जन्म 16 जून 1958 में पिथौरागढ़ जिले में हुआ था। प्रदीप टम्टा उत्तराखंड के अल्मोड़ा, सोमेश्वर विधानसभा सीट से विधायक भी रहे है। जिसके बाद प्रदीप टम्टा 15वीं लोकसभा के सदस्य रहे है। वे राज्य सभा के सांसद भी रहे। अजय टम्टा दो बार के सांसद, एक बार के विधायक, प्रदेश में मंत्री और केंद्र में राज्य मंत्री रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+