बारात से लौट रहा परिवार अल्मोड़ा में सड़क हादसे का शिकार, दिल्ली से आए 11 माह के मासूम समेत 3 की दर्दनाक मौत
Almora accident उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में डेढ़ साल का मासूम बच्चा समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। बताया गया कि परिवार दिल्ली से शादी समारोह में शामिल होने आया था।
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में कार बसौली इलाके में खाई में गिर गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार हादसा अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग पर बसौली के पास हुआ है। कार अल्मोड़ा की तरफ जा रही थी। जैसे ही कार बसौली के पास पहुंची, तभी ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया। जिससे कार बेकाबू होकर खाई में जा गिरी।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बताया जा रहा है कि खाई करीब 150 मीटर गहरी थी, इसलिए पुलिस को रेस्क्यू करने में मुश्किल आई। किसी तरह घायलों को सड़क पर लाया गया। जिनमें से मासूम समेत तीन लोगों की जान जा चुकी थी। अन्य पांच घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया। कार में 8 लोग सवार थे। जो कि दिल्ली से शादी समारोह में शामिल होने झिझाड़ गांव आए थे। सभी लोग वधू पक्ष के रिश्तेदार थे। वापस दिल्ली लौटते समय हादसा हो गया।
मौत-
मंजू देवी पत्नी गोपाल राम (उम्र 44 वर्ष), निवासी- गांव कांडे, ताकुला, अल्मोड़ा
दिनेश राम पुत्र तिल राम (उम्र 50 वर्ष), निवासी- गांव झिझाड़, ताकुला, अल्मोड़ा
रेहान पुत्र महेश आर्या (उम्र 11 माह), निवासी- गांव थपनिया, ताकुला, अल्मोड़ा
घायल-
- जया पत्नी महेश राम (उम्र 25 वर्ष), निवासी- गांव थपनिया, ताकुला, अल्मोड़ा
- गोपाल राम पुत्र शेर राम (उम्र 50 वर्ष), निवासी- गांव कांडे, ताकुला, अल्मोड़ा
- संजय पुत्र बलराम (उम्र 21 वर्ष), निवासी- गांव कांडे, ताकुला, अल्मोड़ा
- महेश आर्या पुत्र जसवंत राम (उम्र 25 वर्ष), निवासी- गांव थपनिया, ताकुला, अल्मोड़ा
- अर्जुन कुमार पुत्र केशव राम (उम्र 36 वर्ष), निवासी- फतेहपुर बेरी, साउथ दिल्ली (ड्राइवर)












Click it and Unblock the Notifications