अल्मोड़ा बस हादसे में 36 यात्रियों ने गंवाई जान, सीएम धामी ने कर दी बड़ी कार्रवाई,मुआवजा राशि का भी ऐलान
Almora bus accident update: उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुए भीषण बस हादसे में मृतकों की संख्या 36 पहुंच गई है। आयुक्त कुमाऊं मंडल दीपक रावत ने 36 यात्रियों की मौत की पुष्टि की है। साथ ही कुछ घायलों को एम्स ऋषिकेश रेफर करने की जानकारी दी है। इस बीच सीएम धामी ने घटना के बाद सख्त एक्शन लेते हुए संबंधित एआरटीओ को सस्पेंड कर दिया है। आयुक्त कुमाऊं मंडल को घटना की मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए हैं।
Recommended Video
अल्मोड़ा बस हादसे पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी और अल्मोड़ा के संबंधित क्षेत्र के एआरटीओ प्रवर्तन को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने मृतक परिजनों को 4-4 लाख रूपये और घायलों को 1-1 लाख रूपये की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए साथ ही आयुक्त कुमाऊं मंडल को घटना की मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए हैं।

सीएम ने फोन पर लिया अपडेट
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में बस हादसे पर सचिव आपदा प्रबंधन,आयुक्त कुमाऊँ मंडल और डीएम अल्मोड़ा से फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली और बचाव और राहत कार्य तेजी से चलाने के निर्देश दिए। एसडीआरएफ के साथ ही एनडीआरएफ की टीम भी घटना स्थल पर पहुँच गई हैं। रेस्क्यू और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।
36 मौत, 40 थे सवार
हादसा आज सुबह का बताया जा रहा है,अल्मोड़ा जिले के सल्ट में यात्री बस अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में अब तक 36 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। बताया जा रहा है कि यात्री बस में 40 से ज्यादा लोग सवार थे। बस पौड़ी जिले के गोलिखाल क्षेत्र से यात्रियों को लेकर रामनगर जा रही थी। मार्चुला अल्मोड़ा के पास बस खाई में जा गिरी।
घायलों को किया जा रहा एयर लिफ्ट
बताया गया कि जो लोग छिटक कर इधर उधर गिरे उन्होंने लोगों को बस के गिरने की सूचना दी। इसके बाद वहां स्थानीय लोग पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एसडीआरएफ को सूचित किया। पहले स्थानीय पुलिस और लोगों ने रेस्क्यू कार्य शुरू किया। इसके बाद एसडीआरएफ ने मोर्चा संभाला। सीएम धामी ने भी तुरंत मोर्चा संभालते हुए डीएम को भेजा इसके बाद घायलों को एयर लिफ्ट किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications