Uttarakhand news: खाई में गिरी कार, पांच महीने के मासूम की मौत, तीन घायल, मायके से ससुराल आ रहा था परिवार

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में सड़क हादसा हुआ है। एक कार के गहरी खाई में गिरने से पांच महीने के बच्चे की जान चली गई। जबकि परिवार के तीन लोग घायल हैं। परिवार कोटद्वार का रहने वाला है जो कि अपने मायके से ससुराल आ रहे थे।

अल्मोड़ा के सल्ट क्षेत्र में एक कार खाई में गिर गई। हादसे में कार में सवार पांच माह के बच्चे की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देर रात का बताया जा रहा है।

almora accident Car fell into ditch five month old innocent died three injured coming maternal home in-laws house

घायलों को इलाज के लिए रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। इसके बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम अल्टो कार सल्ट (अल्मोड़ा) के झिमार गांव के पास खाई में गिर गई।

हादसे में पांच माह के अंश नेगी पुत्र दीपक नेगी की मौत हो गई। जबकि किरण पत्नी दीपक नेगी उम्र 26 वर्ष, अमित नेगी पुत्र उमेद सिंह उम्र 26 वर्ष और सरोज उम्र 55 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी को पहले सल्ट के देवालय अस्पताल पहुंचाया गया था। घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय लाया गया है।

बताया जा रहा है कि अमित नेगी अपने बड़े भाई दीपक नेगी की ससुराल गौलीखाल से अपनी भाभी किरण, भतीजा अंश और भाभी की मां सरोज को साथ लेकर वापस कोटद्वार को लौट रहे थे। तभी सल्ट के झिमार गांव के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

देर रात में हादसे की जानकारी मिलते स्थानीय विधायक भी मौके पर पहुंचे। देर रात ही हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। घायल कोटद्वार जिला पौड़ी गढ़वाल के निवासी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+