Uttarakhand:पहले दुल्हन को लेकर लौटा दूल्हा, फिर पिता, भाभी,भतीजे को दी अंतिम विदाई, बहिन को भी हादसे में खोया
अल्मोड़ा से करीब 61 किमी दूर बखरियाटाना में दुर्घटनाग्रस्त होने से कार सवार 07 लोगों में 4 की मौत जबकि 03 घायल हो गए थे। हादसे में दूल्हे के पिता, बहन, भतीजा और भाभी की मौत हो गई।

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बारात वाले घर में खुशियों की जगह मातम पसरा हुआ है। दुल्हा दुल्हन को लेकर घर तो लौट आया लेकिन उसके बाद उसने नम आंखों से अपने पिता,भाभी और भतीजे को अंतिम विदाई दी। जिससे हर कोई गमगीन है। दुल्हे ने हादसे में अपनी बहिन को भी खो दिया। इस हादसे के बाद से पूरा परिवार टूट गया।

कार सवार 07 लोगों में 4 की मौत जबकि 03 घायल
अल्मोड़ा में बेरीनाग से वापस लौट रही बारात की गाड़ी अल्मोड़ा से करीब 61 किमी दूर धौलछीना के जमराडी बैंड के पास बखरियाटाना में दुर्घटनाग्रस्त होने से कार सवार 07 लोगों में 4 की मौत जबकि 03 घायल हो गए थे। हादसा शनिवार सुबह हुआ। हादसे में दूल्हे के पिता, बहन, भतीजा और भाभी की मौत हो गई। बड़ा भाई, भतीजा और भांजी गंभीर रूप से घायल हो गए। बीते शुक्रवार को काफलीगैर के मटेला गांव निवासी जयंत सिंह के बेटे दिनेश की बरात पिथौरागढ़ जिले के बेड़ीनाग गई थी। शनिवार सुबह दूल्हे के बड़े भाई मंगल सिंह अपनी निजी कार में पिता जयंत सिंह (65), पत्नी अंकिता (32), बहन सीमा (36), बेटा समर (10), बेटी अक्षिता और भांजी योगिता के साथ घर लौट रहे थे। इस बीच बखरियाटाना में हादसा हो गया और खुशियां मातम में बदल गई।

हादसे की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया
हादसे का कारण चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। हादसे की खबर सुनते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दी। पुलिस, एसडीआरएफ ने घटनास्थल से घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शवों को परिजनों के सुर्पुद किया। इस बीच दुल्हा दिनेश दुल्हन को लेकर घर पहुंचा। मां और परिजन बारात का इंतजार कर रहे थे। लेकिन हादसे की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया दुल्हे ने पहले सिर से सेहरा उतारा फिर परिजनों का अंतिम संस्कार करवाया। इस घटना से दूल्हे के परिजन ही नहीं पूरा गांव सदमे में है। दुल्हन के आने के बाद रिसेप्शन की जगह परिवार में अंतिम विदाई देनी पड़ी, जिससे हर कोई स्तब्ध है।












Click it and Unblock the Notifications