यूपी में हुए हत्याकांड के बाद उत्तराखंड में भी अलर्ट, सीएम धामी की सुरक्षा को लेकर उठाए गए ये कदम

उत्तरप्रदेश में हुए हत्याकांड के बाद उत्तराखंड में भी पुलिस अलर्ट है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस की और से जरुरी कदम उठाए गए हैं। मुख्यमंत्री से मिलने वालों का सघन सत्यापन किया जाएगा।

Alert Atiq Ahmed Ashraf case UP steps for the security of CM pushkar Dhami

उत्तरप्रदेश में माफिया अतीक अहमद और अशरफ हत्याकांड के बाद उत्तराखंड में भी पुलिस अलर्ट है। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस की और से जरुरी कदम उठाए गए हैं।

मुख्यमंत्री के सुरक्षा घेरे को मजबूत करने की सिफारिश
इंटेलीजेंस ने भी मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर एक अलर्ट प्रशासन और मुख्यमंत्री सुरक्षा विभाग को दिया था। इसमें मुख्यमंत्री के सुरक्षा घेरे को मजबूत करने की सिफारिश की गई थी। इसके बाद पुलिस की और से सीएम सुरक्षा को लेकर एहतियाती कदम उठाए गए हैं।

मिलने वालों का सघन सत्यापन
मुख्यमंत्री से मिलने वालों का सघन सत्यापन किया जाएगा। मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों में शामिल होने वाले और कवरेज पर जाने वाले मीडियाकर्मियों की भी कई स्तरों पर चेकिंग की जाएगी। डीजीपी अशोक कुमार ने एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी मुरुगेशन और इंटेलीजेंस के अधिकारियों के साथ बैठक की।

मीडियाकर्मियों की कई स्तर पर चेकिंग
पुलिस की और से वीवीआईपी कार्यक्रमों में एक्सेस कंट्रोल (सीमित प्रवेश) करने की जरूरत पर जोर दिया गया है। वीवीआईपी के कार्यक्रमों में जाने वाले लोगों और कवरेज के लिए गए मीडियाकर्मियों की कई स्तर पर चेकिंग की जाएगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री से लोग मिलने जाते हैं उनका भी सत्यापन किया जाएगा।

Recommended Video

    Uttarakhand में मजारों पर चलेगा बुलडोजर, CM Pushkar Dhami ने किया बड़ा ऐलान | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+