परिवार के साथ उत्तराखंड पहुंचे अखिलेश यादव, केदारनाथ के भी करेंगे दर्शन, चुनाव लड़ने को लेकर कही बड़ी बात

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पत्नी डिंपल और बच्चों के साथ उत्तराखंड दौरे पर हैं। आज अखिलेश परिवार के संग देवप्रयाग पहुंचे। यहां उन्होंने संगम पर स्नान किया और मां गंगा की पूजा अर्चना की। अखिलेश केदारनाथ यात्रा पर भी जाएंगे। अखिलेश यादव ने उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर भी बातचीत की है।

 Akhilesh Yadav reached Uttarakhand with family visit Kedarnath, said big thing about elections

दशहरा पर्व पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्षक अखिलेश यादव पत्नी डिंपल और बच्चों के साथ उत्तराखंड पहुंचे हैं। सोमवार को वे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे, जिसके बाद वे ऋषिकेश रवाना हुए थे। बताया जा रहा है कि वे केदारनाथ बद्रीनाथ की यात्रा पर आए हैं। पहले दिन वे आज देवप्रयाग संगम पहुंचे। यहां उन्होंने संगम पर स्नान कर मां गंगा का अशीर्वाद लिया।

Recommended Video

    परिवार के साथ उत्तराखंड पहुंचे अखिलेश यादव, केदारनाथ के भी करेंगे दर्शन

    उत्तराखंड पहुंचने पर पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश ने कहा कि उत्तराखंड में उनका संगठन बनेगा। उनकी कोशिश होगी कि उनकी पार्टी यहां से चुनाव लड़े। इंडिया गठबंधन मजबूत है। अविभाजित यूपी के समय सपा सरकार ने उत्तराखंड में अभूतपूर्व कार्य किए थे, जो अब तक आगे नही बढ़ पाए हैं।

    उन्होंने पिथौरागढ़ एयरपोर्ट, लिपुलेख सड़क और सीमा सुरक्षा सहित कई मुद्दों पर भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज सपा उत्तराखंड में कमजोर जरूर है, लेकिन एक समय था जब हरिद्वार से सपा का सांसद होता था। कई विधायक उनके यहां से जीतकर जाते थे।

    अखिलेश ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव द्वारा शिलान्यास किए गए जो कि आज आगे नहीं बढ़ पाए।
    उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला किया। कहा कि उत्तराखंड में सबसे अधिक फौजी हैं। सरहद पर एक और अग्निवीर शहीद हुआ है। क्या अग्निवीरों को शहीदों जैसा दर्जा मिल रहा है। केंद्र में सरकार बदलते ही अग्निवीर योजना बदलकर पुरानी तरह सेना की भर्ती की जाएगी। अखिलेश ने कहा कि उत्तराखंड में उनका संगठन बनेगा। उनकी कोशिश होगी कि उनकी पार्टी यहां से चुनाव लड़े। इंडिया गठबंधन मजबूत है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+