Ajit Pawar की हरिद्वार पहुंची अस्थियां, गंगा में की प्रवाहित, जानिए कौन-कौन पहुंचे, कहां- कहां पहुंचाई जाएगी
Ajit Pawar दिवंगत एनसीपी के नेता और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की अस्थियां हरिद्वार लाई गई। यहां विधि विधान से अस्थि विसर्जन किया गया। इस दौरान परिवार के लोग मौजूद नहीं थे। एनसीपी के युवा कांग्रेस के अध्यक्ष धीरज शर्मा अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचे।
उन्होंने ही पूरे विधि विधान से पूजा सम्पन्न कराई। उन्होंने बताया कि हरिद्वार में गंगा सहित काशी में गंगा, मध्य प्रदेश में नर्मदा, कश्मीर में चिनाब और महाराष्ट्र में गोदावरी सहित अन्य कई पवित्र नदियों में भी अस्थि विसर्जन कर उनकी आत्मा की शांति के लिए कामना की जाएगी।

बता दें कि बीते 28 जनवरी को महाराष्ट्र के बारामती के पास एनसीपी नेता और डिप्टी सीएम अजित पवार का चार्टर प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। अजित पवार समेत 5 लोगों की हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। है. 66 साल के अजित पवार मुंबई से बारामती चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे। उन्हें वहां जिला परिषद चुनाव से जुड़े एक कार्यक्रम में हिस्सा लेना था। हादसे के कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुए थे। जिसकी जांच चल रही है।
इसके बाद आज एनसीपी के युवा कांग्रेस के अध्यक्ष धीरज शर्मा अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचे, धार्मिक विधि विधान के साथ वीआईपी घाट पर उनकी अस्थियां प्रवाहित की गई। महाराष्ट्र के दिवंगत पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार की अस्थियां गुरुवार को हरिद्वार लाई गई। यहां वीआईपी घाट पर विधि विधान से अस्थि विसर्जन किया गया।
राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा सहित कई कार्यकर्ता अस्थि कलश लेकर हरिद्वार पहुंचे। तीर्थ पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अस्थि संस्कार सम्पन्न कराया। अस्थि विसर्जन के दौरान अजित पवार के परिवार का कोई सदस्य उपस्थित नहीं रहा, जबकि राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
धीरज शर्मा ने बताया कि अजित पवार को महाराष्ट्र में स्नेहपूर्वक अजित दादा कहा जाता था। उनका अचानक निधन पूरे देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने बताया कि अनेक लोग अजित पवार के अंतिम दर्शन नहीं कर सके. इसलिए परिजनों से आग्रह कर उनकी अस्थियों को देश की प्रमुख पवित्र नदियों में विसर्जित किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications