AI Atul Subhash Case: सड़कों पर उतरे संगठन,पुरुष आयोग और पुरुष कल्याण मंत्रालय की कहां से उठी मांग
AI Atul Subhash Case: बेंगलुरु के एआई इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या का मामला इस समय पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। हर कोई अपने अपने तरीके से विरोध कर रहा है। एआई इंजीनियर अतुल सुभाष के मामले के बाद कई सामाजिक संगठन भी आगे आ रहे हैं।
हल्द्वानी में एक सामाजिक संगठन ने तो पुरुष आयोग बनाने की मांग कर दी। इसी के तहत हल्द्वानी में एक समाज, श्रेष्ठ समाज संस्था के लोगों ने हल्द्वानी एसडीएम कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी को पुरुष आयोग और पुरुष कल्याण मंत्रालय बनाने की मांग किए जाने का ज्ञापन सौंपा।

एक समाज, श्रेष्ठ समाज संस्था के अध्यक्ष योगेंद्र शाहू ने कहा कि कई महिलाएं कानून का गलत फायदा उठाकर पुरुषों का उत्पीड़न कर रही है। ऐसे पीड़ित पुरुषों को बारे में सरकार को अब सोचना चाहिए। इसी वजह से देश ने अतुल सुभाष जैसे इंजीनियर को खोया है।
सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों ने कहा कि पुरुषों को झूठे मुकदमे में फंसा कर गलत कदम उठाने को मजबूर किया जा रहा है। ऐसे में अब समय आ गया है कि सरकार को पुरुष आयोग बनाकर इस तरह की घटनाओं से प्रताड़ित पुरुषों को न्याय दिलाए।
बता दें कि बेंगलुरु में 34 साल के एआई इंजीनियर अतुल सुभाष ने आत्महत्या कर ली थी। मरने से पहले अतुल सुभाष ने 24 पन्नों को नोट भी लिखा और एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया है। वीडियो में अतुल सुभाष अपनी पत्नी और उसके मायके वालों पर गंभीर आरोप लगाए है। जिसके बाद से मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी लोग इस मामले को लेकर जमकर भड़ास निकाल रहे हैं। इसके साथ ही सड़कों पर भी जमकर विरोध हो रहा है।
-
Bengaluru Tunnel Project: बेंगलुरु में बन रही सुरंग से लालबाग के पेड़ों को होगा नुकसान? सरकार ने बताया प्लान -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां












Click it and Unblock the Notifications