बिहार के बाद अब उत्तराखंड में यहां टूटा पुल, वीडियो सोशल मीडिया में हो रहा वायरल, मौसम का ये है हाल
बिहार में पुल टूटने की घटना सामने आने के बाद अब उत्तराखंड से भी पुल टूटने की खबर सामने आई है। रामनगर मे मोहान के पास रानीखेत को जाने वाले रास्ते पन्याली स्रोत पर बना पुल टूट गया।
रामनगर में पुल टूटने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उत्तराखंड में मानसून की बारिश जमकर कहर बरपा रही है। पिछले हफ्ते से जमकर बारिश हो रही है।

जिसके चलते कई जगहों पर आपदा जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। भारी बारिश के चलते प्रदेश की तमाम नदियां और नाले उफान पर हैं। रामनगर से रानीखेत को जाने वाले रास्ते पर मोहान के पास पन्याली स्रोत पर बना पुल पानी के तेज बहाव से पुल टूट गया।
पुल के टूटने के कारण रामनगर से रानीखेत को जाने वाले वाहन फंस गये। आवाजाही पुल टूटने के कारण दोनों तरफ बंद हो गई। इसके अलावा भारी बारिश के कारण रामनगर के नदी नाले भी उफान पर हैं। पुल टूटने का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा हैै।
उत्तराखंड में रविवार आज भी नौ जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सुबह से प्रदेश भर के कई इलाकों में भूस्खलन और नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं। बदरीनाथ हाईवे जगह जगह बंद हो गया है। जिससे यात्री फंस गए हैं। तोताघाटी , सफेद पहाड़ और विष्णु प्रयाग में हाईवे पर भारी मात्रा में बोल्डर गिरे हैं। यात्री हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
प्रदेश में शनिवार को 142 मार्ग बंद हुए। लोगों को मार्ग खुलने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। जबकि 56 मार्ग शुक्रवार से बंद थे। प्रदेश में मौसम बिगड़ने की वजह से खतरे को देखते हुए सरकार ने रात में ही चारधाम यात्रा एक दिन के लिए रोक लगाई।
भारी बारिश का रेड अलर्ट देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों को रविवार को किसी भी तरह की यात्रा से बचने की एडवाइजरी जारी की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारी वर्षा के मद्देनजर सभी संबंधित जनपदों के जिलाधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लोगों से सावधानी बरतने तथा सुरक्षित स्थलों पर रहने की अपील की है।
video:
भारी बारिश की वजह से रामनगर - भतरौंजखान मोटर मार्ग पर मोहान के पास पुल टूटकर नदी में गिरा
— pavan nautiyal (@pavannautiyal) July 7, 2024
पुल क्षतिग्रस्त होने से रामनगर से वाया मोहान रानीखेत अल्मोड़ा को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग बंद हो गया। pic.twitter.com/yJP4E9abp9












Click it and Unblock the Notifications