साल के आखिरी चंद्रग्रहण के बाद आज सुबह खोले गए बदरीनाथ-केदारनाथ के कपाट, शुरू हुआ पूजा-पाठ

साल 2023 का आखिरी चंद्रग्रहण 28 अक्टूबर को लगा। इस बीच बदरीनाथ और केदारनाथ मंदिर समिति ने बड़ा फैसला लेते हुए शनिवार को कपाट बंद किए। सूतक काल में भगवान की आराधना को अशुभ मानते हुए पूजा अर्चना भी नहीं की गई। अब ग्रहण के बाद आज सुबह 4.30 बजे 'ब्रह्म मुहूर्त' में शुद्धिकरण के बाद बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिरों के कपाट खोल दिए गए और दैनिक पूजा शुरू हो गई। बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने ये जानकारी दी।

बताते चलें कि ग्रहण के दौरान अपने आराध्य देव के दर्शन ना करने पाने के चलते भक्त भी काफी परेशान दिखे। इससे पहले अजेंद्र अजय ने बताया कि बदरीनाथ और केदारनाथ दोनों ही मंदिरों के दरवाजे रविवार यानी कि 29 अक्टूबर को सुबह शुद्धिकरण पूजा के ब्रह्म मुहूर्त में खोले जाएंगे।

 kedarnath badrinath temple

बताते चलें कि अब धाम में नियमित समय पर सारे पूजा पाठ के कार्यक्रम किए जाएंगे। बताते चलें कि अब धाम में नियमित समय पर सारे पूजा पाठ के कार्यक्रम किए जाएंगे। श्री बद्रीनाथ, श्री केदारनाथ के अधीनस्थ मंदिरों श्री नृसिंह जोशीमठ, द्वितीय केदार मह्मेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ समेत श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ, योग बदरी पांडुकेश्वर, भविष्य बदरी तपोवन, श्री त्रिजुगीनारायण मंदिर, श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी, श्री कालीमठ मंदिर और पंच बदरी मंदिरों में ग्रहण के दौरान पूजा व्यवस्था शुरू हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+