केदारनाथ मंदिर को लेकर कांग्रेस पर दुष्प्रचार से पाप करने का आरोप, भाजपा अध्यक्ष भट्ट ने कह दी बड़ी बात

भाजपा ने कांग्रेस पर केदारनाथ धाम के दुष्प्रचार से पाप करने का आरोप लगाया है, जिसकी सजा केदारनाथ चुनाव में जनता द्वारा दिए जाने का दावा किया।

श्री केदारनाथ धाम को लेकर बनाए जा रहे विवाद को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विपक्ष का दुष्प्रचार बताया। साथ ही कहा, दुनिया का प्रत्येक श्रद्धालु जानता है कि शंकराचार्य द्वारा बनाए धामों से किसी तरह के खिलवाड़ का प्रश्न ही नहीं बनता है।

Accusing Congress committing propaganda Kedarnath temple BJP President mahendra Bhatt said big thing

ये धाम हिमालय में है और कोई इनकी महत्ता को किसी भी कीमत पर कम नही कर सकता है। इस पूरे मुद्दे को लेकर सीएम धामी और पार्टी संगठन पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि केदार धाम के नाम से अन्यत्र कहीं भी कोई स्थल निर्मित नही होने दिया जाएगा । बावजूद इसके कांग्रेस इस मुद्दे पर राजनैतिक लाभ लेने के लिए, भ्रम और अफवाह फैलाने का पाप कर रही है।

वह इस षड्यंत्र से बाबा केदार की प्रभावित यात्रा करना चाहती है । इससे पूर्व भी पंजीकरण, व्यवस्था आदि पर तमाम झूठ फैलाकर वे चार धाम यात्रा को असफल करने का प्रयास कर चुकी है । लिहाजा केदारनाथ की जनता उनके किए की सजा आने वाले उपचुनाव में अवश्य देने वाली है।

कांग्रेस को श्री राम मंदिर के स्थान को लेकर आपत्ति है, जोशीमठ को सर्वश्रेष्ठ मदद मिलना भी इन्हे गंवारा नही था और अब इस नए विवाद को खड़ा कर चार धाम यात्रा प्रभावित करने की साजिश की जा रही है। लिहाजा देवभूमि की जनता का सनातन विरोधी कांग्रेस को सबक सिखाने का यह सिलसिला निकाय एवं पंचायत चुनावों में भी जारी रहेगा ।

कांग्रेस द्वारा अयोध्या, बद्रीनाथ, केदारनाथ को लेकर भाजपा के प्रति नकारात्मक धारणा बनाने की कोशिश को वह कभी सफल नहीं होंगे। क्योंकि जनता भी देख रही है कि बद्रीनाथ विधानसभा सीट पहले से ही कांग्रेस के पास थी और अयोध्या में भाजपा का विधायक है और केदारनाथ में भी हम अपनी सीट हर हालत में बरकरार रखेंगे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यसमिति बैठक को बेहद प्रभावशाली बताया। जिसमे शीर्ष नेताओं द्वारा मिले मार्गदर्शन को उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण बताया। साथ ही कहा, बैठक में हासिल सांगठनिक स्वरूप का अनुभव पार्टी की गतिविधियों के लिए लाभकारी होगा। उन्होंने बताया, बैठक में शीघ्र होने वाले निकाय, पंचायत और केदारनाथ चुनावों को लेकर रणनीति तैयार करने के लिए कार्यकर्ताओं से महत्वपूर्ण सुझाव भी प्राप्त हुए हैं। इसी तरह वहां लगाई गई सुझाव पेटिका के सुझावों को भी संगठन के लिए बेहद अहम बताया, जिन्हे विचार के बाद पार्टी की आने वाली रणनीति में शामिल किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+