एबीपी-सीवोटर एग्जिट पोल: उत्तराखंड में भाजपा को झटका, कांग्रेस की बनेगी सरकार
exit polls 2022, assembly elections results 2022, utt
नई दिल्ली, 7 मार्च: उत्तराखंड में हुए विधानसभ चुनाव में कांग्रेस को बहुमत मिल सकता है। एबीपी न्यूज और सीवोटर ने अपने एग्जिट पोल में ये अनुमान जताया है। एग्जिट पोल के मुताबिक राज्य में भाजपा की हार हो रही है और वहीं कांग्रेस की सत्ता में वापसी हो रही है। पोल कहता है कि राज्य में कांग्रेस को 32 से 38 सीटें मिल सकती हैं। यानी वो बहुमत का आंकड़ा छू सकती है। इस समय उत्तराखंंड में भाजपा की सरकार है।

उत्तराखंड में विधानसभा की 70 सीटें हैं औ बहुमत का आंकड़ा 36 का है। एबीपी और सीवोटर के मुताबिक, बीजेपी को 26 से 32 सीटें तो वहीं कांग्रेस को 32 से 38 सीटें मिल सकती हैं। यानी कांग्रेस बहुमत के जादुई आंकड़ें को छू सकती है। आप को 0-2 सीट मिल सकती हैं। राज्य में बीजेपी को 41 फीसदी, कांग्रेस को 39 फीसदी, आप को 9 फीसदी वोट मिल रहा है।
बता दें किउ उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर 14 फरवरी को वोट पड़े थे। उत्तराखंड में इस चुनाव में करीब 63 प्रतिशत वोटिंग हुई है। राज्य में बीते विधानसभा चुनाव यानी 2017 में हुए इलेक्शन की बात की जाए तो उसमें भाजपा ने एक तरफा जीत हासिल करते हुए सत्ता हासिल की थी। राज्य की कुल 70 सीटों में भाजपा को 57 तो कांग्रेस को सिर्फ 11 सीटें मिली थीं।












Click it and Unblock the Notifications