दून में हुए बुजुर्ग के ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, बंप स्पीड ब्रेकर्स क्या है विवाद, आज की 10 बड़ी खबरें

aaj ki badi kharein: देहरादून के बसंत विहार थाना इलाके में हुई बुजुर्ग के ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपियों ने पैसे न देने पर बुजुर्ग की हत्या कर दी। उधर देहरादून में बंप स्पीड ब्रेकर्स को लेकर नया बखेड़ा खड़ा हो गया है।

शासन ने इसको लेकर संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है। इसके साथ ही देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित 10वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो-2024 का शुभारंभ हो गया। 12 दिसंबर गुरुवार की 10 बड़ी खबरों पर एक नजर-

aaj ki badi kharein 10 big news Thursday December 12 hatya elderly man workout breakers controversy

1-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रदेश सरकार देश की 'प्रथम योग नीति' लागू करने की दिशा में कार्य कर रही है। योग नीति आयुर्वेद और योग को व्यापक स्तर पर साथ लाकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई क्रांति लाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

2-देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित 10वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो-2024 का शुभारंभ हो गया। उन्होंने केंद्र सरकार से उत्तराखंड में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान खोलने का अनुरोध किया।

3-सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने कहा कि जिन गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी जनवरी और फरवरी माह में होनी है, उनका डाटाबेस बनाया जाए। बर्फबारी के कारण जो क्षेत्र आवाजाही के वंचित हो जाते हैं, वहां से गर्भवती महिलाओं को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर लाने की योजना बनाई जाए।

4-28 जनवरी से उत्तराखंड में होने वाले 38 वे राष्ट्रीय खेलों के पांच सिंबल लोगो, एंथम, शुभंकर, टॉर्च और जर्सी 15 दिसंबर को लॉन्च किए जाएंगे। इस मौके पर केंद्रीय खेल राज्य मंत्री और भारतीय ओलंपिक संघ अध्यक्ष पीटी उषा भी मौजूद रहेंगे।

5-धामी सरकार सुरंगों को लेकर एसओपी बनाने जा रही है। इसके लिए सभी जिलाधिकारियों से इस पर शीघ्र अपने सुझाव उपलब्ध कराने को कहा गया है।

6-उत्तराखंड शासन ने 5 आईपीएस अफसरों के दायित्वों में बदलाव का आदेश जारी किया है। करन सिंह नगन्याल की जगह राजीव स्वरूप को पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र का दायित्व सौंपा गया है।

7-देहरादून की सड़कों पर बंप स्पीड ब्रेकर्स बनाने को लेकर बवाल खड़ा हो गया। बंप स्पीड ब्रेकर्स से हादसे के वीडियो सामने आने के बाद विवाद खड़ा हुआ। पीडब्ल्यूडी सचिव पंकज कुमार पांडे ने बंप स्पीड ब्रेकर्स को बनाने की अनुमति देने वाले इंजीनियर स्पष्टीकरण मांगा है।

8-देहरादून के बसंत विहार में बुजुर्ग व्यक्ति के मर्डर का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने घटना में शामिल दो अभियुक्तों को ​गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त बुजुर्ग व्यक्ति के घर किराये पर कमरा देखने के लिये गये थे। बुजुर्ग को डराकर उनसे पैसा लेने के मंसूबे से घर में और पैसा न देने पर मार डाला।

9-देहरादून डोईवाला पुलिस ने फैक्ट्री में हुई 30 लाख के सामान की चोरी का खुलासा किया है। जिसमें आरोपियों ने कूड़ा बीनते हुए फैक्ट्री में लाखों के सामान पर हाथ साफ किया।

10-रुद्रपुर में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। बताया गया कि दोस्त हल्द्वानी से शादी से लौट रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+