VIDEO: हरिद्वार में हरकी पौड़ी के पास गिरी आकाशीय बिजली, ट्रांसफार्मर समेत 80 फीट की दीवार ढही

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार में सोमवार की रात हुई भारी बारिश के कारण हरकी पौड़ी पर भारी नुकसान हुआ है। यहां आकाशीय बिजली गिरने से ब्रह्मकुंड के पास ट्रांसफार्मर समेत दीवार ध्वस्त हो गई। घटना के वक्त आसपास किसी के ना होने के कारण जान-माल का कोई नुकसान होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है। हालांकि इस घटना के बाद आसपास की क्षेत्र की बिजली बाधित हो गई।

Recommended Video

    VIDEO: हरिद्वार में हरकी पौड़ी के पास गिरी आकाशीय बिजली, ट्रांसफार्मर समेत 80 फीट की दीवार ढही
    80 फीट की दीवार गिरी

    80 फीट की दीवार गिरी

    बिजली गिरने की यह घटना सोमवार देर रात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। यहां हर की पौड़ी पर 80 फीट की दीवार गिर गई। ये हादसा हर की पौड़ी में ब्रह्मकुंड के पास हुआ। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी हरिद्वार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस, प्रशासन और सेवादारों ने आसपास बैरिकेडिंग लगाकर फैले मलबे को हटाने का काम शुरू कर दिया है। इस हादसे के बाद अखाड़ा परिषद के श्रीमहंत नरेंद्र गिरी भी हर की पौड़ी पहुंचे, उन्होंने यहां के हालात का जायजा लिया।

    सावन के महीने में रहती है भीड़

    सावन के महीने में रहती है भीड़

    बता दें कि हर की पौड़ी पर सावन के महीने में अक्सर भीड़ रहती है, लेकिन इस बार कोरोना संकट के कारण कांवड़ियों को आने से इनकार किया गया है। हालांकि, फिर भी स्थानीय श्रद्धालु लगातार हरिद्वार पहुंच रहे हैं। इससे पहले रविवार रात हुई भारी बारिश के बाद पिथौरागढ़ में बादल फट गया। इससे मुनस्यारी की गोरी नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ गया। इसमें 5 घर बह गए हैं। पिथौरागढ़ के डीएम ने बताया, 'प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों में पहुंचाया गया है। उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। 30 घर अभी भी खतरे में हैं।' डीएम ने बताया कि बादल फटने से 3 की मौत हो गई है जबकि 9 लापता हैं। मौके पर राहत तथा बचाव दल तैनात है।

    23 घंटे बाद खुला बदरीनाथ हाईवे

    23 घंटे बाद खुला बदरीनाथ हाईवे

    उत्तराखंड को फिलहाल बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और टिहरी के कुछ इलाकों में भारी बारिश की आशंका है। इस बीच दुश्वारियों का दौर बना हुआ है। चमोली में बदरीनाथ हाईवे दो स्थानों पर बंद था, जिसे सोमवार शाम करीब 23 घंटे बाद खोल दिया गया है। हालांकि इससे पहले दिन में एसडीआरएफ की निगरानी में पैदल आवाजाही कराई गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+