83 साल की ब्रिटिश महिला ने 117 मीटर की ऊंचाई से की बंजी जंपिंग, VIDEO देख उड़ जाएंगे होश
Uttarakhand news: उत्तराखंड के ऋषिकेश के शिवपुरी स्थित बंजी सेंटर से 83 साल की ब्रिटिश महिला ने 117 मीटर की ऊंचाई से बंजी जंपिंग की है। जिसके बाद महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हर कोई महिला के इस हैरतंगेज कारनामे को लेकर हैरान हैं, साथ ही महिला के होसले की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
ब्रिटिश से आई महिला ने बंजी जंपिंग करने की इच्छा जताई तो हर कोई हैरान रह गया। इसके बाद जब महिला को छोड़ा गया तो महिला का हौंसला देखकर हर कोई चकित रह गया। अब महिला का वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।

आज के समय में जब फिटनेस को लेकर लोग काफी अवेयर नजर आ रहे हैं। ऐसे में उम्र के बड़ते पड़ाव को लेकर भी लोग चिंतित हो जाते हैं। खासकर ऐसे काम जो कि उम्र बढ़ने के साथ मुश्किल सा लगता है। बंजी जंपिंग भी इन्हीं में से एक ऐसा एडवेंचर है। जहां कई लोग ऊंचाई देखकर डर जाते हैं। लेकिन ब्रिटिश महिला ने 117 मीटर की ऊंचाई से कूदकर सबको चौंका दिया है। ऋषिकेश के शिवपुरी स्थित बंजी सेंटर से 83 साल की ब्रिटिश महिला ने बंजी जंपिंग की है।
उत्तराखंड के ऋषिकेश में शिवपुरी के बंजी जंपिंग सेंटर से 83 वर्षीय ब्रिटेन की महिला ओलेना बायको ने 117 मीटर की ऊंचाई से छलांग लगाकर सबको चौंका दिया। वीडियो में महिला का आत्मविश्वास साफ नजर आ रहा था। ओलेना के साहस से भरे जंपिंग के वीडियो को लोग खूब शेयर कर रहे हैं। जिसमें महिला ओलेना मुस्कुराते हुए अपने कदम आगे बढ़ा रही हैं। जिसमें ओलेना का आत्मविश्वास नजर आया।
इससे पहले भी ऋषिकेश निवासी इंटरनेशनल बैडमिंटन पैरा खिलाड़ी नीरजा गोयल ने हर किसी को अचंभित किया था। नीरजा ने ऋषिकेश के शिवपुरी में व्हीलचेयर पर बैठकर 109 मीटर की ऊंचाई से बंजी जंपिंग की थी। नीरजा का दावा था कि भारत में वो पहली महिला पैरा खिलाड़ी हैं, जिसने व्हीलचेयर पर इतनी ऊंचाई से बंजी जंपिंग पर इतिहास रचा है।
जिंदगी जिंदादिली का नाम है।
ब्रिटेन की 83 वर्षीय बुजुर्ग महिला ओलेना बायको ने #ऋषिकेश के शिवपुरी में 117 मीटर से बंजी जंपिंग कर सबको चौंका दिया। #viralvideo #Uttarakhand pic.twitter.com/3wOLDMuw26
— Arjun Rawat (@teerandajarjun) October 24, 2025












Click it and Unblock the Notifications