49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस कल से देहरादून में, अमित शाह करेंगे शुभारंभ, ये है थीम
दो दिवसीय 49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस (AIPSC) का आयोजन कल से देहरादून में होने जा रहा है। वन अनुसंधान संस्थान देहरादून में आयोजित कार्यक्रम की थीम "Policing in Amrit Kaal" थीम रखी गई है। जिसे गृह मंत्रालय, भारत सरकार की संस्था पुलिस विकास एवं अनुसंधान ब्यूरो (BPR&D) के तत्वावधान में इसे आयोजित कराया जा रहा है। इससे पूर्व उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा 41वें AIPSC का आयोजन 21 से 23 जून, 2011 के मध्य वन अनुसंधान संस्थान देहरादून में ही कराया गया था।

49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। साथ ही अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सम्मिलित होंगे। समापन समारोह 08 अक्टूबर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो, नई दिल्ली की स्थापना 1970 में की गई थी। पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (BPR&D) देश की सभी पुलिस एजेंसियों को उनके बुनियादी ढांचे, मानव संसाधनों और प्रक्रियाओं को उन्नत और आधुनिक बनाने में मदद करती है।
राज्य पुलिस बलों के लिए एक थिंक टैंक होने के नाते BPR&D अपनी वार्षिक गतिविधियों में से एक के रूप में ऐसी कांग्रेस का आयोजन करती है। बालाजी श्रीवास्तव, महानिदेशक, BPR&D कांग्रेस के संयोजक हैं। सभी रैंकों के पुलिस अधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ, फारेसिंक विशेषज्ञ प्रतिष्ठित 49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस के विचार-विमर्श में सक्रिय भाग ले रहे हैं।
ये है 5 विषय-
- 5जी युग में पुलिस व्यवस्था (Policing in 5G Era)
- नारकोटिक्स: एक अभूतपूर्व दृष्टिकोण (Narcotics : A Game Changing Approach)
- पुलिस और सीएपीएफ के बीच समन्वय (Coordination between Police and CAPFs)
- आंतरिक सुरक्षा और सोशल मीडिया की चुनौतियां (Internal Security & Social Media Challenges)
- सामुदायिक पुलिसिंग (Community Policing)
- ग्राम पुलिस प्रणाली एवं पुलिस शिकायत प्रधिकरण की प्रभावशीलता पर दो ब्रेकआउट सेशन भी आयोजित किये जाएंगे।
- प्रत्येक सेशन के Outcomes गृह मंत्रालय को Policy बनाने हेतु प्रेषित किये जाएंगे।
49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस (AIPSC) के आयोजन में अब तक पुलिस अधिकारियों, तकनीकी विशेषज्ञों, फारेसिंक विशेषज्ञों आदि द्वारा पेपर प्रेषित किये गये हैं, जिनका BPR&D की एक विशेष समिति द्वारा आंकलन कर 49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस में प्रस्तुत करने हेतु चयनित किये गये हैं। अब तक लगभग 106 प्रतिभागियों का नामांकन प्राप्त हो चुका है तथा 19 विषय विशेषज्ञों द्वारा सत्र स्पीकर हेतु स्वीकृति प्रदान की गयी है।
49वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस के दौरान एक Police Tech एग्जीबिशन का भी आयोजन किया जाएगा। एग्जीबिशन के उद्घाटन में आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जाएगा। एग्जीबिशन में 30 स्टॉल लगाये जाएंगे, जिसमें बेहतर पुलिसिंग के लिए विभिन्न नवीनतम उपकरण प्रदर्शित किए जांएगे। उत्तराखण्ड पुलिस की ओर से साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन और एसडीआरएफ द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाये जा रहे हैं। टेक्निकल एग्जीबिशन में देहरादून के विभिन्न स्कूल एवं कॉलेजों के छात्रों को भी आमंत्रित किया गया है। दिनांक 08 अक्टूबर, 2023 को समस्त लोगों के लिए एग्जीबिशन खुली रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications