उत्तराखंड की हल्द्वानी जेल में 44 कैदी HIV संक्रमित पाए गए, मचा हड़कंप

उत्तराखंड स्थित हल्द्वानी जेल में 44 कैदी एचआईवी से संक्रमित पाए गए हैं। इन कैदियों का एआरटी सेेंटर पर इलाज चल रहा है।

haldwani jail

उत्तराखंड के हल्द्वानी जेल से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां जेल में बंद 44 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। जो कैदी एचआईवी पॉजिटिवि पाए गए हैं, उसमे एक महिला कैदी भी शामिल है।

सुशीला तिवारी अस्पताल के एआरटी सेंटर इंचार्ज डॉक्टर परमजीत सिंह ने बताया कि जेल में एचआईवी पॉजिटिव कैदियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिसकी वजह से जेल प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।

कैदियों के इलाज की जानकारी देते हुए डॉक्टर सिंह ने बताया कि एंटीरेट्रोायरल थेरेपी सेंटर एचआईवी मरीजों के लिए स्थापित किया गया है, जहां पर संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है। मेरी टीम लगातार जेल के कैदियों का परीक्षण कर रही है। जो भी कैदी एचआईवी संक्रमित है, उसे मुफ्त में इलाज-दवा दी जा रही है। इन लोगों को नेशनल एड्स कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन की गाइडलाइन के तहत इलाज मुहैया कराया जा रहा है।

डॉक्टर सिंह ने बताया कि मौजूदा समय में 1629 पुरुष और 79 महिला कैदी यहां हैं। जिस तरह से इतनी बड़ी संख्या में जेल के भीतर कैदी एचआईवी संक्रमित पाए गए हैं उसके बाद जेल प्रशासन कैदियों का रूटीन चेकअप कर रहा है ताकि एचआईवी संक्रमित कैदियों का समय पर इलाज किया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+