उत्तराखंड में खुलेंगे 4 नए केंद्रीय विद्यालय,जानिए किस जिले में कहां खुलेंगे स्कूल, कितनी कैपेसिटी,कितने टीचर
देशभर में 85 नए केंद्रीय विद्यालयों को खोलने की केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। इसमें से 4 उत्तराखंड में भी खोले जाएंगे। 4 केंद्रीय विद्यालय टिहरी, पौड़ी और अल्मोड़ा जिले के हिस्से आए हैं। यह केंद्रीय विद्यालय दो टिहरी, एक-एक विद्यालय अल्मोड़ा और पौड़ी गढ़वाल जिले में खुलेंगे।
यह विद्यालय अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट, टिहरी जिले के नरेंद्र नगर व मदन नेगी व पौड़ी जिले के कोटद्वार में खुलेंगे। प्रत्येक विद्यालय की कैपेसिटी 960 बच्चों की होगी। जहां बच्चों को बेहतर शिक्षा तो मिलेगी ही वही रोजगार सृजन भी होगा।

प्रत्येक विद्यालय में 63 शिक्षक व अन्य कर्मचारियों की भर्ती भी की जाएगी।जल्द ही इन जगहों में विद्यालय भवन का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।वर्तमान में प्रदेश में 47 केंद्रीय विद्यालय चल रहे हैं। बता दें कि केंद्र सरकार ने प्रत्येक ब्लॉक में केंद्रीय विद्यालय खोलने की घोषणा की थी। जिसके तहत ही यह मंजूरी दी गई है उम्मीद है कि आने वाले समय में अन्य ब्लॉक में भी केंद्रीय विद्यालय खुलेंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान जारी कर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा देश में 85 नए केंद्रीय विद्यालयों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस ऐतिहासिक निर्णय के अंतर्गत उत्तराखंड में भी 4 नए केंद्रीय विद्यालय खोले जाएंगे। इस निर्णय के लिए समस्त उत्तराखंडवासियों की ओर से आदरणीय प्रधानमंत्री और केंद्रीय कैबिनेट का हृदय से आभार एवं अभिनंदन।
इन स्कूलों को ₹5,872.08 करोड़ (लगभग) की अनुमानित लागत से बनाया जाएगा, जो 82,560 छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेंगे और 5,388 स्थायी नौकरियों का सृजन करेंगे। यह पहल न केवल देश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के नए आयाम स्थापित करेगी, बल्कि दूरदराज क्षेत्रों में भी आधुनिक एवं सुलभ शिक्षा का मार्ग प्रशस्त करेगी।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह












Click it and Unblock the Notifications