38th National Games: उत्तराखंड ने नेशनल गेम्स में खोला खाता,जानिए पदक तालिका में कौन सा स्टेट टॉप पर

38th National Games: 38वें नेशनल गेम्स का उत्तराखंड में आयोजन हो रहा है। 28 जनवरी को पीएम मोदी ने नेशनल गेम्स का शुभारंभ किया। अब तक मेडल की रेस में कर्नाटक 6 गोल्ड, दो सिल्वर के साथ कुल 8 पदकों में सबसे ऊपर है। अब तक मेडल की रेस में कर्नाटक 6 गोल्ड, दो सिल्वर के साथ कुल 8 पदकों में सबसे ऊपर है।

मणिपुर ने 4 गोल्ड और 4 सिल्वर मेडल के साथ दूसरे स्थान पर जगह बना ली है। 2 गोल्ड, 3 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज, कुल 8 मेडल के साथ महाराष्ट्र तीसरे नंबर पर बना हुआ है। जबकि तमिलनाडु की झोली में एक गोल्ड, एक सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल हैं।

38th National Games Uttarakhand opened account know which state is on top in medal table

नेशनल गेम्स में उत्तराखंड ने भी पदक तालिका में अपना खाता खोल दिया है। 29 जनवरी को राष्ट्रीय खेलों के तहत हुए वुशु (Taolu Score) के रेगुलर इवेंट चांगक्वान फीमेल (CHANGQUAN Female) प्रतियोगिता में उत्तराखंड की ज्योति वर्मा ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया।

मणिपुर की टोंगब्राम साया चानू (Tongbram Saya Chanu) ने 8.82 प्वाइंट के साथ गोल्ड मेडल जीता। दूसरे स्थान पर मणिपुर की ही खेइदेम पंथोई देवी (Kheidem Panthoi Devi) ने 8.10 प्वाइंट के साथ सिल्वर मेडल जीता। उत्तराखंड की ज्योति वर्मा ने 7.24 प्वाइंट के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है।

उत्तराखंड के बागेश्वर की रहने वाली ज्योति वर्मा उत्तराखंड पुलिस में कार्यरत हैं। वो लंबे समय से अपने कोच अंजना रानी के साथ वुशु की ट्रेनिंग ले रही हैं। हाल ही में सितंबर 2024 में हुई वर्ल्ड सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में ज्योति वर्मा ने गोल्ड मेडल जीता था, वहीं पिछले गोवा नेशनल गेम्स में भी ज्योति वर्मा ने भाग लिया था। अब नेशनल गेम्स में बॉन्ज मेडल जीता है।

38वें नेशनल गेम्स बैडमिंटन चैंपियनशिप के पहले दिन पुरुषों और महिलाओं की टीम स्पर्धाओं में जबरदस्त मुकाबले देखने को मिले। देहरादून के परेड ग्राउंड स्थित मल्टी-पर्पस हॉल में देश के शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और रोमांचक मुकाबलों में जोरदार खेल दिखाया।

पुरुषों के ग्रुप बी में अरुणाचल प्रदेश और राजस्थान के बीच कांटे की टक्कर हुई, लेकिन राजस्थान ने 4-1 से शानदार जीत दर्ज की। राजस्थान की टीम ने युगल मुकाबलों में दबदबा बनाते हुए महत्वपूर्ण एकल मैच भी जीतकर मुकाबला अपने नाम किया। अरुणाचल प्रदेश ने संघर्षपूर्ण प्रदर्शन किया, लेकिन निर्णायक क्षणों में जरूरी अंक हासिल करने से चूक गई।

महिलाओं के ग्रुप बी में मेजबान उत्तराखंड ने गुजरात के खिलाफ जबरदस्त खेल दिखाया और 3-2 से रोमांचक जीत दर्ज की। पूरे मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। अंतिम युगल मुकाबले में उत्तराखंड ने जीत दर्ज की, जहां घरेलू दर्शकों का समर्थन और खिलाड़ियों की जुझारू भावना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

दोपहर के सत्र में पुरुषों के ग्रुप ए में कर्नाटक को सर्विसेज टीम ने चौंकाते हुए 3-2 से मात दी। कर्नाटक के नितिन और अन्य खिलाड़ी शुरुआती बढ़त को बनाए रखने में नाकाम रहे, जबकि सर्विसेज की टीम ने अपने रणनीतिक खेल से युगल मुकाबलों में बाजी मार ली। कर्नाटक ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन सर्विसेज की गहराई वाली टीम ने अंततः जीत हासिल की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+