38th National Games: आठवें दिन की पदक तालिका में कर्नाटक शीर्ष पर,उत्तराखंड ने भी मारी छलांग,जानिए कौन कहां पर

38th National Games: 38वें राष्ट्रीय खेल के आठवें दिन की पदक तालिका में कर्नाटक शीर्ष पर बना हुआ है। कर्नाटक ने अब तक कुल 53 पदक जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया है। कर्नाटक ने 28 स्वर्ण, 12 रजत और 13 कांस्य पदक अपने नाम किए हैं।

सर्विसेज का भी शानदार प्रदर्शन जारी है। जो कि 21 स्वर्ण, 10 रजत और 9 कांस्य पदकों के साथ कुल 40 पदक जीते और दूसरा स्थान पर है। महाराष्ट्र ने अब तक 16 स्वर्ण, 33 रजत और 27 कांस्य पदकों के साथ कुल 76 पदक जीते हैं। हालांकि, स्वर्ण पदकों की संख्या कम होने के कारण यह तीसरे स्थान पर है।

38th National Games Karnataka tops medal table eighth day Uttarakhand also jumps know who is where

तमिलनाडु 11 स्वर्ण, 16 रजत और 16 कांस्य पदकों के साथ चौथे स्थान पर है, जबकि मणिपुर ने 11 स्वर्ण, 10 रजत और 5 कांस्य पदकों के साथ पांचवें स्थान पर अपनी जगह बनाई है। हरियाणा ने 7 स्वर्ण, 13 रजत और 19 कांस्य के साथ कुल 39 पदक जीते हैं। वहीं, दिल्ली ने 7 स्वर्ण, 10 रजत और 7 कांस्य पदकों के साथ कुल 24 पदक अपने नाम किए।

पंजाब ने 6 स्वर्ण, 7 रजत और 12 कांस्य पदकों के साथ 25 पदक जीते हैं। मेजबान राज्य उत्तराखंड अब तक 3 स्वर्ण, 11 रजत और 12 कांस्य पदकों के साथ 26 पदक जीत चुका है, लेकिन वह 15वें स्थान पर है।

त्रिशूल शूटिंग रेंज में 38वें राष्ट्रीय खेल के अंतर्गत हुए शूटिंग मुकाबलों में देशभर के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। दिन के मुख्य आकर्षणों में 10 मीटर एयर पिस्टल महिला फ़ाइनल और 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन्स पुरुष वर्ग का क्वालिफिकेशन दौर शामिल रहा।

10 मीटर एयर पिस्टल महिला फ़ाइनल में हरियाणा की सुरुचि ने 245.7 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। इसी प्रतियोगिता में हरियाणा की ही पलक ने 243.6 अंकों के साथ रजत पदक हासिल किया, जबकि पंजाब की सिमरनप्रीत कौर बरार ने 218.8 अंकों के साथ कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

इस स्पर्धा में 33 निशानेबाजों ने भाग लिया, जिनमें से कड़े मुकाबले के बाद शीर्ष आठ खिलाड़ियों ने फ़ाइनल में जगह बनाई। क्वालिफिकेशन राउंड में मध्य प्रदेश के ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने 598 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। इनके अलावा सर्विसेज के चैन सिंह (594), नीरज कुमार (591), निशान बुढ़ा (589), महाराष्ट्र के स्वप्निल सुरेश कुसाले (588), उत्तर प्रदेश के अखिल श्योराण (587), मध्य प्रदेश के गोल्डी गुर्जर (587) और सर्विसेज के गंगा सिंह (587) फाइनल में पहुंचने में सफल रहे।

50 मीटर राइफल 3 पोजीशन्स पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला कल खेला जाएगा, जहां शीर्ष आठ निशानेबाज पदकों के लिए अपनी सटीक निशानेबाजी का प्रदर्शन करेंगे। 38वें राष्ट्रीय खेलों में हो रहे ये शानदार प्रदर्शन भारत के निशानेबाजों की मेहनत और प्रतिभा को दर्शाते हैं।

8वे राष्ट्रीय खेलों की योगासन प्रतियोगिता का अल्मोड़ा के हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में रंगारंग समापन हुआ। इस मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने विजेताओं को पदक पहनाए।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अल्मोड़ा के लिए नेशनल गेम्स में योगासन प्रतियोगिता का आयोजन करना गौरव की बात है। खेल मंत्री ने कहा कि 2 महीने से भी कम समय के अंदर योगासन के एशियन गेम्स होने वाले है, इसलिए योग के खिलाड़ियों को समझ लेना चाहिए कि दुनिया अब उनको फॉलो करने जा रही है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने उम्मीद जताई के 2036 में भारत को ओलंपिक की मेजबानी मिले तो उसमें योगासन भी एक मेडल गेम के तौर पर शामिल हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+