नेशनल गेम्स मेडल टैली में अब तक कौन टॉप पर,बड़े राज्यों में शामिल यूपी और बिहार का क्या है हाल, यहां देखिए

38 National Games medal tally news: उत्तराखंड 38वें राष्ट्रीय खेल में 7 दिन के बाद पदक तालिका में कर्नाटक शीर्ष पर पहुंच गया है। कर्नाटक ने अब तक 22 गोल्ड, 10 रजत और 10 कांस्य पदकों के साथ कुल 42 पदक जीतकर शीर्ष स्थान पर ​है। जबकि सर्विसेज सपोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड 19 गोल्ड, 10 रजत और 9 कांस्य पदकों के साथ 38 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है।

महाराष्ट्र ने सबसे अधिक 61 पदक अर्जित किए हैं, जिनमें 15 स्वर्ण, 26 रजत और 20 कांस्य पदक शामिल हैं,लेकिन गोल्ड कम होने की वजह से तीसरे स्थान पर है।

38 National Games medal tally Who is on top so far what condition uttar pradesh madhya pradesh Bihar see here

मणिपुर 11 स्वर्ण, 10 रजत और 5 कांस्य, टोटल 26 पदकों के साथ चौथे स्थान पर और मध्य प्रदेश 10 स्वर्ण, 5 रजत और 5 कांस्य यानि 20 पदकों के साथ पांचवें स्थान पर है।

हरियाणा, तमिलनाडु और दिल्ली ने भी संतोषजनर और अच्छा प्रदर्शन किया है। तमिलनाडु 9 गोल्ड, 12 रजत और 12 कांस्य टोटल 34 पदकों के साथ छठें, दिल्ली 7 गोल्ड, 8 सिल्वर, 6 ब्रॉन्ज टोटल 21 मेडल के साथ सातवें स्थान और हरियाणा 6 स्वर्ण, 9 रजत और 18 कांस्य पदक जीतकर कुल 33 पदक जीतकर 8वें स्थान पर है।

पंजाब 6 स्वर्ण, 7 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर कुल 22 पदकों के साथ 9वें स्थान पर है। देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश 6 स्वर्ण, 5 रजत और 5 कांस्य पदक जीतकर कुल 16 पदकों के साथ 10 वें नंबर पर है।
मेजबानी कर रहा उत्तराखंड केवल 1 स्वर्ण, 7 रजत और 9 कांस्य पदकों के साथ कुल 17 पदकों के साथ 19वें स्थान पर है। जबकि बिहार 0 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य कुल 3 पदकों के साथ 25वें स्थान पर है।

पदक तालिका-

  • कर्नाटक- 22 गोल्ड, 10 रजत और 10 कांस्य कुल 42
  • सर्विसेज सपोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड -19 गोल्ड, 10 रजत और 9 कांस्य कुल 38
  • महाराष्ट्र -15 स्वर्ण, 26 रजत और 20 कांस्य, 61 पदक
  • मणिपुर -11 स्वर्ण, 10 रजत और 5 कांस्य, टोटल 26
  • मध्य प्रदेश -10 स्वर्ण, 5 रजत और 5 कांस्य 20 पदक
  • तमिलनाडु -9 गोल्ड, 12 रजत और 12 कांस्य टोटल 34 पदक
  • दिल्ली- 7 गोल्ड, 8 सिल्वर, 6 ब्रॉन्ज टोटल 21 मेडल
  • हरियाणा -6 स्वर्ण, 9 रजत और 18 कांस्य पदक कुल 33
  • पंजाब-6 स्वर्ण, 7 रजत और 9 कांस्य पदक कुल 22
  • उत्तर प्रदेश- 6 स्वर्ण, 5 रजत और 5 कांस्य पदक कुल 16
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+