बद्रीनाथ धाम में अब 24 घंटे बिजली की आपूर्ति, उत्तराखण्ड का पहला गैस इंसुलेटेड सबस्टेशन स्थापित होगा
बद्रीनाथ धाम में अब 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए बद्रीनाथ धाम में उत्तराखण्ड का पहला गैस इंसुलेटेड सबस्टेशन( Gas Insulated Substation) स्थापित होगा। निर्माण कार्य पूर्ण होने से श्री बद्रीनाथ धाम में 24 x7 विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करायी जा सकेगी।
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में ईएफसी ने बद्रीनाथ धाम में सिविक एमिनिटी भवन निर्माण के लिए 2566.71 लाख रुपए का अनुमोदन कर दिया है।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने व्यय वित्त समिति (ईएफसी) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान के अन्तर्गत बद्रीनाथ में 33/11 के0वी0 सब स्टेशन और एचटी/एलटी लाईन के निर्माण कार्य, राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद बागेश्वर के अन्तर्गत बागेश्वर-अमसरकोट मोटर मार्ग से नंदीगांव तक मोटर मार्ग के निर्माण कार्य के पुनरीक्षित आगणन तथा बद्रीनाथ धाम परिक्षेत्रान्तर्गत एनएचपीसी द्वारा प्रायोजित सिविक एमिनिटी भवन निर्माण कार्य के पुनरीक्षित आगणन पर अनुमोदन प्रदान किया।
श्री बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान के अन्तर्गत बद्रीनाथ में 33/11 के0वी0 के सब स्टेशन 2 x5 MVA तथा 33 के0 वी0 एवं 11 के0 वी0 की एचटी/एलटी लाईन के निर्माण कार्य पूर्ण होने से श्री बद्रीनाथ धाम में 24 x7 विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करायी जा सकेगी। 33/11 के0वी0 के सब-स्टेशन तथा 33 के0 वी0 Bay का निर्माण किये जाने तथा पाण्डूकेश्वर सब-स्टेशन से श्री बद्रीनाथ धाम तक 19.5 किमी 33 के0 वी0 की विद्युत लाइन निर्माण के साथ-साथ 11 के0 वी0 अण्डर ग्राउण्ड विद्युत लाइन का निर्माण कराया जाएगा।
इस प्रोजेक्ट के तहत यूपीसीएल द्वारा बद्रीनाथ में उत्तराखण्ड का पहला Gas Insulated Substation ( GIS) स्थापित किया जाएगा। श्री बद्रीनाथ धाम परिक्षेत्रान्तर्गत एनएचपीसी द्वारा प्रायोजित सिविक एमिनिटी भवन निर्माण हेतु 2566.71 लाख रू0 के पुनरीक्षित आगणन पर सहमति प्रदान करते हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि विगत वर्षों में श्री बद्रीनाथ धाम में पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या में अत्यधिक व अप्रत्याशित वृद्धि हो रही है।
प्रधानमंत्री के द्वारा बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान की घोषणा की गई है।












Click it and Unblock the Notifications