नौवीं कक्षा के 13 वर्षीय छात्र ने भेजी ऐसी मेल सीधे पुलिस पहुंची घर,पिथौरागढ़ के युवक ने मचा दी थी अफरा तफरी
दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट में बम की सूचना देने वाला ईमेल उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से भेजी गई थी। 13 वर्षीय छात्र जो कि नौवीं कक्षा का छात्र ने ये सब खेल खेल में कर दिया। जिसके बाद वह डर गया।
जब पुलिस घर पहुंची तो परिजनों को इसके बारे में जानकारी मिली। पुलिस उसे किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया। जिसके बाद उसे हिदायत देकर माता पिता को सौंप दिया गया। पुलिस ने नाबालिग की काउंसलिंग भी कराई है।

सोशल मीडिया के इस दौर में मोबाइल बच्चों के लिए जहां बहुत जरुरी हो गया है, वहीं इसकेे गलत उपयोग में सामने आ रहे हैं। जिस वजह से कई बार परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। 17 जून को आईजीआई एयरपोर्ट पर अफरा तफरी मच गई। जब दिल्ली से दुबई जाने वाली एक फ्लाइट में बम रखे होने का ईमेल मिला।
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए जब घटना की छानबीन शुरू की तो इसका संबंध पिथौरागढ़ में मिला। नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक 13 साल के छात्र ने अपने मोबाइल के जरिए एक ईमेल दिल्ली एयरपोर्ट को भेजी थी। ईमेल में दुबई जाने वाले विमान में बम रखे होने की बात कही गई थी। जो गलत पाई गई।
पुलिस ने इसकी पड़ताल की तो सारा मामला खुल गया। छात्र ने पुलिस को बताया कि उसने ये सब सोशल मीडिया से प्रभावित होकर किया। इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जिनको सुनकर हर कोई हैरान है।
पूछताछ के दौरान आरोपी छात्र ने पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता ने पढ़ाई के उद्देश्य से उसे एक मोबाइल फोन दिया था जिससे उसने ईमेल भेजा और बाद में अपनी आईडी हटा दी। इसके बाद इस घटना की जानकारी उसने घर में भी नहीं दी। वो बुरी तरह से डर गया था। लेकिन जब पुलिस घर पहुंची तो मां बाप को भी पूरी सच्चाई पता चली।












Click it and Unblock the Notifications