सभ्य नागरिकों के लिए मित्र, अपराधियों के लिए काल, जानिए 12वें डीजीपी अभिनव कुमार ने क्या बताई प्राथमिकताएं

उत्तराखंड के 12वें पुलिस महानिदेशक के रुप में आईएएस अभिनव कुमार ने आज कुर्सी संभाल ली है। निवर्तमान डीजीपी अशोक कुमार ने पारंपरिक रूप से पुलिस बैटन सौंपा। इसी के साथ अशोक कुमार आज पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हो गए हैं। अभिनव कुमार ने पदभार ग्रहण करने के बाद अपनी प्राथमिकताएं बतायी।

 12th DGP Abhinav Kumar Friend for civilized citizens, death for criminals, know the priorities

उन्होंने कहा कि हमारा उत्तराखंड पुलिस का ध्येय है मित्रता, सेवा, सुरक्षा। मित्रता केवल सभ्य नागरिकों के लिए है। अपराधियों के लिए हम हमेशा काल बनके रहेंगे। उत्तराखंड शांत प्रदेश है। सुदृढ़ कानून व्यवस्था प्रदेश की पहचान है, इसलिए कानून व्यवस्था के मोर्चे पर कोई रियायत नहीं बरती जाएगी। साथ ही ट्रेडिशनल पुलिसिंग के सिद्धांतों एवं सिखलाई को बरकरार रखते हुए नई चुनौतियों से डटकर सामना करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नशामुक्त उत्तराखण्ड मिशन के तहत ड्रग्स के विरूद्ध कार्यवाही को और अधिक प्रभावी करना हमारी प्राथमिकता होगी।

प्रदेश के प्राकृतिक रूप व आपदा की दृष्टि से संवदेनशील होने के दृष्टिगत हम अपनी First Responder की क्षमता को और अधिक बेहतर बनाएंगे। स्थानीय जनता के साथ ही उत्तराखण्ड आने वाले पर्यटकों एवं तीर्थयात्रियों के साथ मित्रवत व्यवहार करके उनके लिए सुगम व्यवस्था बनाने पर जोर दिया जाएगा। बढ़ते साइबर क्राइम पर रोकथाम लगाएंगे। महिला संबंधी अपराधों के सम्बन्ध में संवेदनशीलता बढ़ायी जाएगी। इसके लिए हर स्तर के अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशिक्षित करेंगे। पुलिसकर्मियों के कल्याण पर भी जोर रहेगा। उनके हाउसिंग, स्वास्थ्य, बच्चों की अच्छे शिक्षा सभी मेरी प्राथमिकताएं रहेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+