उत्तराखंड में 12 IPS अधिकारियों को किया इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट
देहरादून। उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार ने बुधवार (09 दिसंबर) को 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। वहीं, कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। शासन ने अपर पुलिस महानिदेशक सीआईडी के पद पर तैनात डॉ. पीवी के प्रसाद को अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी का अतिरिक्त प्रभार दिया है।

इसके अलावा अमित सिन्हा को पुलिस महा निरीक्षक फायर सर्विस के प्रभार से हटाकर पुलिस महानिरीक्षक दूरसंचार अतिरिक्त प्रभार बनाया गया है। तो वहीं, संजय गुंज्याल से पुलिस महानिरीक्षक पीएसी एसडीआरएफ का प्रभार हटाया गया है। एपी अंशुमन पुलिस महा निरीक्षक साइबर अपराध और एसटीएफ के साथ पुलिस महा निरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
पूरण सिंह रावत को पुलिस महा निरीक्षक प्रशिक्षण बनाया गया है। रिद्धिम अग्रवाल को पुलिस उपमहानिरीक्षक निदेशक दूरसंचार मिला। नीरू गर्ग को पुलिस उपमहानिरीक्षक सतर्कता का प्रभार मिला। मुख्तार मोहसिन पुलिस उपमहानिरीक्षक फायर सर्विस बनाया गया है। नीलेश आनंद भरणे को पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्मिक। नारायण सिंह उप पुलिस उपमहानिरीक्षक सीआईडी। राजीव स्वरूप पुलिस उपमहानिरीक्षक ट्रेनिंग कम निदेशक पीटीसी नरेंद्र नगर। अजय सिंह पुलिस अधीक्षक एसटीएफ का पदभार सौंपा गया है।












Click it and Unblock the Notifications