कांग्रेस के बागी समेत हिमाचल के 11​ विधायक उत्तराखंड में जमे, जानिए कहां और क्या है मामला

बीते तीन दिनों से हिमाचल कांग्रेस के बागी छह और तीन निर्दलीय विधायकों के साथ ही भाजपा के दो विधायक उत्तराखंड में जमे हैं। जो कि ऋषिकेश से करीब 33 किमी दूर सिंगटाली के एक होटल में रूके हुए हैं। जिसके बाद से एक बार फिर हिमाचल का सियासी पारा चढ़ा हुआ है।

11 Himachal MLA including Congress rebels stuck Uttarakhand know where and what is the matter

हिमाचल के 11 विधायक उत्तराखंड में रूके हुए हैं। ​होटल के आसपास सख्त पहरा है। किसी को भी बिना परमिशन के अंदर आने से इनकार किया गया है। होटल के बाहर लगातार मीडिया का जमावड़ा लगा हुआ है। इस बीच होटल के गेट पर सुरक्षाकर्मी का पहरा और पुलिसकर्मी तैनात हैं।

विधायकों को किसी से मिलने और सीधे बातचीत से मना किया गया है। माना जा रहा है कि विधायक अपने परिजनों के संपर्क में ही हैं। जो विधायक यहां रूके हैं उनमें कांग्रेस के बागी विधायक सुधीर शर्मा, राजेंद्र राणा, देवेंद्र भुट्टो, रवि ठाकुर, इंद्रदत्त लखनपाल, चैतन्य शर्मा व निर्दलीय केएल ठाकुर, होशियार सिंह, आशीष शर्मा भाजपा के बिक्रम ठाुकर व त्रिलोक जम्वाल भी हैं।

शुक्रवार को हिमाचल कांग्रेस के बागी छह और तीन निर्दलीय विधायकों के साथ ही भाजपा के दो विधायक दोपहर तीन बजे करीब चार्टर्ड विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे थे। यहां से सड़क मार्ग से होते हुए सभी ऋषिकेश से करीब 33 किमी दूर सिंगटाली के एक होटल में पहुंचे।

विधायकों के सिंगटाली पहुंचने का कार्यक्रम पूरी तरह से गोपनीय रखा गया था। बताया जा रहा है कि विधायकों की सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ के जवान होटल में मौजूद हैं। हिमाचल के विधायकों का उत्तराखंड में जमे होने को लेकर प्रदेश भाजपा के किसी नेता की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

इसे हिमाचल की सियासी खींचतान से जोड़कर देखा जा रहा है। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद से ये विधायक लगातार हिमाचल प्रदेश से बाहर ही घूम रहे हैं।हिमाचल के सियासी खींचतान के बाद से पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में सियासत गरमा हुई है। बजट पास होने के बाद भी हिमाचल कांग्रेस की सुक्खू सरकार पर संकट गहराया हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+