जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: आजमगढ़ से सपा तो मिर्जापुर से बीजेपी की जीत
लखनऊ। यूपी के 53 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतगणना करीब-करीब खत्म हो चुकी है। ज्यादातर जिलों के परिणाम आ चुके हैं। आधी से ज्यादा सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है। मिर्जापुर में भाजपा के राजू कनौजिया 36 मतों से विजई हुए। भाजपा उम्मीदवार को 40 मत मिले। वहीं सपा की आशा गौतम को मात्र 4 मतों से संतोष करना पड़ा।
Recommended Video

वहीं आजमगढ़ में पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट पर सपा से पूर्व मंत्री व सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव के पुत्र पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय यादव 79 मत पाकर विजयी हुए। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी भाजपा से मछुआ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक व प्रदेश कार्य समिति सदस्य कन्हैया निषाद के पुत्र संजय निषाद को मात्र पांच मत मिले। 84 जिला पंचायत सदस्यों के अध्यक्ष की कुर्सी पर सपा पांचवीं बार काबिज हुई है। जबकि जिले से भाजपा ने पहली बार अपना प्रत्याशी उतारा था, लेकिन मुंह की खानी पड़ी।












Click it and Unblock the Notifications