यूपी: हेलमेट भी नहीं बचा सकी बाइक सवार की जान, हुई दर्दनाक मौत

सुल्तानपुर। सिर पर हेलमेट लगे होने के बाद भी युवक की मौत हो गई। बता दें कि जयसिंहपुर थाना क्षेत्र में एक युवक को तेज रफ्तार में बाइक चलाना भारी पड़ गया। एक गाडी को बचाने के चक्कर में युवक की तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़ी बाइक से जा टकराई। टक्कर लगने से युवक सड़क पर गिर पड़ा और मौके पर ही मौत हो गई।

Youth killed due to collision in Sultanpur

जानकारी के अनुसार, जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के टाण्डा रायबरेली नेशनल हाइवे पर तिन्दौली गांव के पास यह हादसा हुआ है। सेमरी बाजार की और से तेज रफ्तार बाइक सवार सामने की तरफ से आ रही गाड़ी की लाइट से चकाचौंध हो पास होने के चक्कर में हाइवे के किनारे खड़ी बाइक से टकरा गया। बाइक पर दो लोग सवार थे, जिनमे से एक कि सड़क पर गिरने से मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक को भी गम्भीर चोटें आई हैं। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है।

Youth killed due to collision in Sultanpur

बाइक में आग लगने से युवक की मौत

बहराइच। बहराइच-लखनऊ मार्ग पर शुक्रवार की देर शाम फखरपुर इलाके के अखनापुर गांव के अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक की टंकी फट गई और आग लगने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जब तक आसपास के लोग उसे बचाने की कोशिश करते आग लगने की वजह से युवक की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात वाहन व चालक के खिलाफ मामला दर्जकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+