UP News: 'बकरा बनाकर काटूंगा...', प्रयागराज के युवक ने CM Yogi पर दिया आपत्तिजनक बयान, पुलिस कर रही तलाश
Controversial statement on CM Yogi in Prayagraj: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान प्रयागराज के एक युवक का वीडियो सोलश मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक ने सीएम योगी पर आपत्तिजनक बयान दिया है।
वीडियो वायरल होने के बाद लाेगों द्वारा उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। वहीं इस मामले में पुलिस ने सोशल एक्टिविस्ट द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर बयान देने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

युवक के खिलाफ प्रयागराज के गंगानगर के नवाबगंज थाने में आईपीसी की धारा 506 और आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामला दर्ज कर नवाबगंज थाने की पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।
बोला बुलडोजर से मेरा घर गिराकर दिखाएं
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक युवक एक चैनल की आईडी पर बयान दे रहा है। इस दौरान रिपोर्टर पूछता है कि सीएम योगी पर पक्षपात का आरोप लग रहा है कि मुसलमानों पर वे बुलडोजर चला रहे हैं।
इस सवाल का जवाब देते हुए युवक कहता है कि '... तो हमारे ऊपर बुलडोजर चला के दिखा दें। लालगोपालगंज में मेरा घर है, जिला प्रयागराज, इमामगंज वार्ड नंबर 6 में आ जाएं।' इसके बाद वह युवक सीएम को पर विवादित बयान देता है। आगे वह कहता है कि मैं चैलेंज दे रहा हूंं।
वीडियो में युवक किसी शातिर अपराधी की तरह धमकी दे रहा है। ये वीडियो कब का है इसकी कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, जिस यूट्यूब चैनल की आईडी वीडियो में दिख रही है, उस पर पूरा इंटरव्यू एक दिन पहले ही अपलोड किया गया है।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। मामले में सोशल एक्टिविस्ट सर्वेश कुमार द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर प्रयागराज के नवाबगंज थाने में आरोपी शमीम उर्फ बबलू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी युवक की तलाश में उसके घर गई तो वह नहीं मिला। बताया जा रहा है कि शमीम की तलाश में पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है लेकिन अभी तक उसे पकड़ा नहीं जा सका है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications