दोस्त की शादी में सांप को गले में डालकर किया डांस, वहीं हुई मौत

सहारनपुर में एक युवक को अपने दोस्त की शादी में गले में सांप डाल कर डांस करना भारी पड़ गया। सांप के काटने से युवक की मौत हो गई।

सहारनपुर। यार की यादी में नाच-गाना किसे अच्छा नहीं लगता है लेकिन जब यही नाच-गाना हद से गुजर जाए तो परेशानी का सामना न केवल नाचने वाले को करना पड़ता है, अन्य लोगों को भी परेशानी होती है। सहारनपुर में एक युवक को अपने दोस्त की शादी में गले में सांप डाल कर डांस करना भारी पड़ गया। सांप के काटने से युवक की मौत हो गई।

शादी में डीजे के दौरान सांप निकलकर आया

शादी में डीजे के दौरान सांप निकलकर आया

मामला थाना नानौता क्षेत्र के गांव खुडाना का है। बीती शाम गांव खुडाना निवासी दलित बलजौर सिंह के पुत्र सुधीर की घुड़चढ़ी का कार्यक्रम रात्रि करीब 12 बजे तक चला। घुड़चढ़ी के दौरान शादी में शामिल लोग खुशी के माहौल में नाच गा रहे थे। अचानक दुल्हे के दास्तों ने डीजे वाले से फरमाइश की। नागिन फिल्म का 'मैं तेरी दुश्मन दुश्मन तू मेरा' गाना बजाने को कहा। गाना बजाने के कुछ देर बाद धुन सुनकर सड़क के बराबर के खेत से एक सांप निकलकर रास्ते पर आ गया।

जोगेंद्र ने सांप को गले में डाल किया डांस

जोगेंद्र ने सांप को गले में डाल किया डांस

सांप को रास्ते पर देखकर लोग उससे दूर भागने लगे। तभी घुड़चढ़ी में डांस कर रहे दुल्हे के एक दोस्त 21 वर्षीय जोगेन्द्र पुत्र बिरम सिंह ने सांप को पकड़ लिया और गले में डालकर नाचने लगा। लोगों द्वारा सांप को दूर फैंकने की बात बार-बार कहने जाने पर भी जोगेंद्र ने सांप को गले से नीचे नहीं उतरने दिया। काफी देर तक युवक सांप को लेकर डांस करता रहा। इस दौरान दो बार सांप युवक के चंगुल से छुटकर भागने लगा परंतु युवक ने फिर से भागकर सांप को पकड़ लिया और अपने गले में लपेट लिया।

सांंप के डसने से युवक की हुई मौत

सांंप के डसने से युवक की हुई मौत

बताया गया है कि युवक द्वारा सांप को बार-बार पकड़कर गले में डाले जाने के दौरान सांप ने युवक को करीब आधा दर्जन बार काट लिया। सांप के बार-बार काटने के दौरान जहर का असर होने पर युवक बेहोश होकर नीचे गिर गया। इसके बाद सांप युवक से छुटकर जंगल में घुस गया। वहीं सांप के जाने क बाद लोगों ने आनन-फानन में सर्प दंश से पीड़ित युवक को गांव में ही जहर उतारने की दवाई पिलवाई लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और मंगलवार सुबह करीब पांच बजे मौत हो गई। जिसके बाद शादी के घर में मातम पसर गया। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। बताया जाता है कि मृतक शराब के नशे में सांप से बार-बार खेल रहा था जिसके चलते उसकी मौत हो गई। उधर, इस बारे में मृतक के परिजनों से बात करने के कोशिश की गई लेकिन गम में डूबे परिवार के किसी भी व्यक्ति ने बात करने से स्पष्ट इनकार कर दिया। गांव वाले भी इसे एक हादसा मानकर चल रहे हैं और सरकारी तौर पर कोई कानूनी कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+