VIDEO: सीएम योगी को काला झंडा दिखाने वाले युवक को भाजपाइयों ने बुरी तरह पीटा

मेरठ। यूपी के मेरठ में सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक युवक को बुरी तरह से पीट दिया। युवक सीएम योगी आदित्यनाथ को काले झंडे दिखा रहा था जिस पर भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए उन्होंने युवक को पुलिस के सामने ही मारना शुरू कर दिया।

A youth beaten by BJP members when he shown black flag to CM Yogi Adityanath.

मिली जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा में भगदड़ की स्थिति बन गई। मंच पर मौजूद सीएम योगी आदित्यनाथ को एक युवक ने काले झंडे दिखाए।

A youth beaten by BJP members when he shown black flag to CM Yogi Adityanath.

इसके बाद अचानक भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक वहां पहुँच गए और युवक को रोकने का प्रयास करने लगे जिसके बाद मामला बिगड़ता गया। भाजपा समर्थकों ने युवक को बुरी तरह पीटा। मामले का वीडियो सामने आया है।

A youth beaten by BJP members when he shown black flag to CM Yogi Adityanath.

जमकर लात-घूंसे चल रहे थे जबकि पुलिस युवक को बचाकर निकालने की कोशिश में लगी थी। कड़ी मशक्कत के बाद युवक को छुड़ाया जा सका। वहीं इस घटना को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठे हैं। किस प्रकार युवक काले झंडे के साथ मंच के नजदीक पहुँचने में कामयाब हुए, इसकी चर्चा ने पुलिस को कठघरे में खड़ा किया है। चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+