मिर्जापुर: निर्वस्त्र हालत में युवती कोतवाली में पहुंची, पढ़िए क्या है मामला?
युवती भागी-भागी थाने पहुंची तो सबसे पहले महिला पुलिस ने उसे कपड़े पहनाए। इसके बाद बुआ की करतूत का युवती ने खुलासा किया।
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के घुरहूपट्टी मोहल्ले में शनिवार की रात निर्वस्त्र हालत में भागकर देहात कोतवाली परिसर में पहुंच किशोरी ने अपनी अस्मत बचायी। महिला पुलिस ने उसे कपड़ा पहनाकर शहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। युवती ने बताया कि उसकी बुआ ने एक युवक के हाथों उसकी इज्जत नीलाम करने की कोशिश की। पुलिस ने कथित बुआ और छेड़खानी करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। मामले का खुलासा सीओ सिटी संजय सिंह ने रविवार को शहर कोतवाली में की।

बुआ ने युवती को युवक के पास भेजा
अहरौरा थाना क्षेत्र के रोशनहर निवासी शीला देवी 10 दिन पूर्व शहर कोतवाली क्षेत्र के घुरहूपट्टी मोहल्ले में एक मकान में किराये पर रहने के लिए आयी। शनिवार को वह सोनभद्र जिले से एक 14 वर्षीय किशोरी को किराये के मकान पर लेकर आयी। किशोरी के मुताबिक शनिवार की रात कमरे पर एक युवक आया। बुआ ने उसे उसके पास जाने को कहा। युवक कपड़े उतार कर छेड़खानी करने लगा। तभी बहाना बनाकर वहां से भागी। बाहर एक महिला मिली उन्होंने तौलिया दिया। उसे लपेटकर पास ही स्थित देहात कोतवाली परिसर में पहुंची। देहात कोतवाली परिसर उसे महिला पुलिस ने कपड़ा पहनाया। देहात कोतवाल अशोक कुमार सिंह मकान पर पहुंच कर कथित बुआ को पकड़कर शहर कोतवाली को सौंप दिया।

बुआ के खिलाफ पुलिस ने लगाया पॉक्सो एक्ट
थाना प्रभारी वैभव सिंह के निर्देश पर छेड़खानी के आरोपित के की तलाश में निकले। एसआई बृजमोहन सरोज ने आरोपित युवक को रविवार की सुबह रमईपट्टी मस्जिद के पास से गिरफ्तार कर लिया। छेड़खानी करने वाले आरोपित युवक व कथित बुआ के खिलाफ पुलिस ने पॉस्को एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। आरोपित युवक का कहना है कि किशोरी की कथित बुआ उसके दुकान पर अपने पति के साथ आयी थी। दो हजार रुपये देकर कूलर ले गयी थी। बकाया पैसा लेने के लिए शनिवार को उसके घर गया था।
ट्रक मालिक बनकर लिया था किराये पर कमरा
शहर कोतवाली क्षेत्र के घुरहूपट्टी के जिस मकान में कथित बुआ किराये पर रह रही थी। उसके मकान मालिक के मुताबिक दस दिन पूर्व एक युवक आया और बताया कि उसके पास कई ट्रक हैं। वह ट्रक चलवाता है। दो भाई है। दोनों भाइयों का परिवार रहेगा, यह बताकर मकान किराये पर लिया। मकान में कई अन्य किरायेदार हैं।

सेक्स रैकेट में शामिल नहीं है बुआ?
अपने भतीजी को सेक्स रैकेट में धकेलने को कोशिश करने वाली कथित बुआ आर्केस्ट्रा में डांस करती है। किशोरी के परिजनों ने बताया कि दस दिन पूर्व वह सोनभद्र से किशोरी को शहर घुमाने के बहाने लेकर आयी थी। पुलिस के मुतााबिक शुरुआती जानकारी में पता चला है कि कथित बुआ नर्तकी है। कथित बुआ का इतिहास पता लगाया जा रहा है कि कहीं पूर्व में इसने किशोरियों को घुमाने के बहाने लाकर सेक्स रैकट में तो नहीं धकेला है।












Click it and Unblock the Notifications