एसएसपी की चौखट पर पहुंची युवती ने सुनाई, लव सेक्स धोखे की कहानी
मथुरा। लव सेक्स और धोखा की कहानी एक बार फिर धर्म की नगरी में चर्चा का विषय बनी हुई है। प्यार में धोखा खाने वाली युवती अब पुलिस के चक्कर लगा रही है और न्याय दिलाने की मांग कर रही है। फिलहाल पुलिस के आलाधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए इलाका पुलिस को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं और पीड़िता को न्याय दिलाने का भरोसा दिया है।

एसएसपी कार्यालय के चक्कर लगा रही यह युवती मथुरा के थाना रिफायनरी क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी निवासी आरती है । आरती का आरोप है कि राजीव भवन के डूडा विभाग में काम करने वाला कोतवाली निवासी पवन वर्मा उसके साथ पिछले 8 साल से प्यार कर रहा था और उसने पहले मंदिर में शादी की फिर कोर्ट मैरिज भी की है।
पवन ने भरोसा दिलाया था कि कुछ दिन बाद सब सही हो जाएगा और वह उसे सामाजिक रूप से अपने घर ले जाएगा लेकिन पवन ने धोखा देते हुए अब दूसरी शादी 11 तारीख को करने जा रहा है। आरती अब चाहती है कि जो उसके साथ हुआ है इस किसी लड़की के साथ न हो ओर इस संबंध में उसे न्याय मिले।
उधर इस मामले पर एसपी सिटी ने युवती को न्याय दिलाने का भरोसा जताया है और कहा है कि कोतवाली प्रभारी को मामले की जांच दी गयी है और वह मामले में युवती को न्याय दिलाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications