UP BOARD के टॉपर्स के नाम से उनके घर तक पक्की सड़क, 4 करोड़ की राशि जारी

इलाहाबाद। यूपी बोर्ड की परीक्षा में टॉप करने वाले परीक्षार्थियों को अब योगी सरकार एक जबरदस्त तोहफा देगी। उनके घर तक सरकार पक्की रोड बनाएगी और उसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यानी कि यूपी बोर्ड की परीक्षा में टॉप करिये सरकार आपके घर तक टॉप क्लास की रोड बनायेगी। इस योजना के तहत सरकार ने 4.18 करोड़ की पहली किस्त भी विभाग को जारी कर दी है और यह रोड पीडब्ल्यूडी विभाग बनाएगा। यह सड़क टॉपर्स के नाम से ही जानी जायेगी और यह सरकार का टॉपर्स को उनकी उपलब्धि पर तोहफा होगा।

मिलेगा शिक्षा को बढ़ावा

मिलेगा शिक्षा को बढ़ावा

सरकार के इस बेहतरीन कदम से सूबे में शिक्षा को निश्चित तौर पर बढ़ावा मिलेगा क्योंकि इससे एक ओर टॉपर्स और उनका परिवार खुद को गौरवान्वित महसूस करेगा वहीं दूसरी ओर अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने के लिये बच्चों में पढ़ने और प्रतियोगिता करने की ललक बढेगी। फिलहाल अब यूपी बोर्ड की परीक्षा में बैठने वाले परीक्षार्थियों के लिए यह एक सुनहरा मौका होगा कि वह भी परीक्षा में अपना जलवा दिखाएं और सरकार से सम्मानित होने के साथ-साथ अपने गांव और घर तक की सड़क बनवायें।

पहली बार ऐसी योजना

पहली बार ऐसी योजना

उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के आने के बाद लीक से हटकर काम करने का जो ताना-बाना है उसी क्रम में इस योजना को रखा जा रहा है। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इस योजना की घोषणा पूर्व में ही टॉपर्स को सम्मानित करते हुये की थी, लेकिन अब उसके क्रियान्वयन के लिये बजट की रकम भी जारी कर दी गई है । इस तरह की यह पहली योजना होगी जो उत्तर प्रदेश में लागू हो रही है और इसे काफी लोकप्रियता मिलना भी तय माना जा रहा है।

कितने टॉपर्स को मिलेगी रोड

कितने टॉपर्स को मिलेगी रोड

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के दसवीं और बारहवीं के कुल 12 टॉपर्स को इस योजना का लाभ मिलेगा। सरकार की ओर से मिल रहे इस तोहफे के तहत सभी चयनित 12 टॉपर्स के घर तक पक्की रोड बनायी जायेगी। बजट जारी होने के बाद इसी महीने पीडब्ल्यूडी अपना सर्वे शुरू करेगा और उम्मीद है कि इस बार की बोर्ड परीक्षा संपन्न होने के बाद और रिजल्ट आने से पहले यानी टॉपर्स सूची जारी होने से पहले रोड बनकर तैयार हो जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+