UP: 11 अप्रैल तक बंद हुए कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल, कोविड को देखते हुए योगी सरकार ने लिया निर्णय

UP: 11 अप्रैल तक बंद हुए कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल, कोविड को देखते हुए योगी सरकार ने लिया निर्णय

लखनऊ। कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। योगी सरकार ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी प्राइवेट व सरकारी स्कूलों को रविवार (11 अप्रैल) तक बंद करने का निर्णय लिया है। बाकि स्कूलों को कोविड प्रोटोकोल का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में प्रदेश सरकार ने आदेश भी जारी कर दिए है। बता दें कि, इससे पहले प्रदेश सरकार ने कक्षा 1 से 8 तक सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को रविवार (4 अप्रैल) तक बंद रखने का फैसला लिया था।

yogi goverment orders closing of schools - both govt and private - for students of std 1-8 till April 11

इस संबंध में मुख्य सचिव आर के तिवारी ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए कक्षा आठ तक के सभी स्कूल 11 अप्रैल तक लिए बंद रहेंगे। हालांकि, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा के संस्थान खुले रहेंगे पर लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। वहीं, प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। सीएम कहा कि कोरोना से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखते हुए संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए सभी उपाय सुनिश्चित किए जाएं। साथ ही, कहा कि अन्य विद्यालयों में कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराया जाए।

उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने गुरुवार को बताया कि कल प्रदेश में 24 घंटों में कोविड-19 के 2600 नए मामले सामने आए हैं। बताया कि प्रदेश में 11,918 सक्रिय मामले हैं। वहीं, संक्रमण से अब तक 8,820 लोगों की मृत्यु हुई है। अमित मोहन प्रसाद के मुताबिक, कल प्रदेश में 1,24,135 सैंपल की जांच की गई। प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,24,135 सैम्पल की जांच की गई। उन्‍होंने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल 3,49,22,434 सैम्पल की जांच की गई है।

Recommended Video

    Electricity consumers को Yogi Government ने दी बड़ी छूट, बढ़ गई है OTS Scheme | वनइंडिया हिंदी

    वहीं, अब तक कुल 5,99,045 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,88,839 क्षेत्रों में 5,15,980 टीम दिवस के माध्यम से 3,16,45,240 घरों की 15,35,51,766 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। प्रदेश में 45 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों का कोविड वैक्सीनेशन 5,000 केन्द्रों पर किया जा रहा है। उन्‍होंने लोगों से अपील की है कि जो लोग 45 वर्ष से अधिक हैं, वह सभी कोविड सेंटर पर जाकर टीकाकरण अवश्य कराएं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+