Yogi 2.0 का एक साल पूरा होने पर सीएम योगी ने गिनाई उपलब्धियां, बोले- यूपी ने देश-दुनिया के सामने बनाई नई पहचा
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक साल पूरे होने पर उपलब्धियों का ब्यौरा जनता के सामने रखा। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि बीते 06 वर्षों में हमने नया यूपी बनाया है।

UP CM Yogi Adityanath: अपनी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक साल पूरा होने पर शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपलब्धियों का ब्यौरा जनता के सामने रखा। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि बीते 06 वर्षों में हमने नया यूपी बनाया है। आज लोग यूपी का नाम सुनकर उत्साहित होते हैं। उन्होंने कहा कि साल 2017 में यूपी कहां खड़ा था, सबको पता है। लोग कहते थे कि यूपी में कभी विकास नहीं हो सकता। पर आज पूरा प्रदेश विकास की दौड़ में पहले स्थान पर जगह बना रहा है।
धर्म और मजहब के नाम पर होती थी राजनीति
सीएम योगी ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में धर्म और मजहब के नाम पर राजनीति होती थी। लेकिन, हमने लेकिन हमने परसेप्शन बदल दिया है। पहले हर दूसरे तीसरे दिन दंगा होते थे। लेकिन पिछले छह सालों में हमने यूपी को दंगामुक्त बना दिया है और अब यूपी की नई छवि देश और दुनिया के सामने है। नौकरियों में पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता बरती गई है। प्रदेश को डबल इंजन की सरकार का फायदा मिल रहा है।
पुलिसिंग में किए सुधार
सीएम योगी ने कहा कि हमने यूपी में पुलिस सुधार किए। प्रदेश में सात पुलिस कमिश्नरेट बने। तहसील के स्तर पर फायर ब्रिगेड बने। हर जिले में पुलिस के लिए बैरक बनाए जा रहे हैं और साइबर थानों की स्थापना की जा रही है।
कन्या सुमंगला योजना के तहत कराई 2 लाख बेटियों की शादियां
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बोलते हुए कहा कि पहले अभिभावकों को बेटियों की पढ़ाई-लिखाई और शादी की चिंता रहती थी। लेकिन, अब हमने 2 लाख बेटियों को कन्या सुमंगला योजना के तहत शादियां करवाईं हैं। महिलाओं और युवाओं के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। कई योजनाएं गेम चेंजर साबित हो रही हैं। 2 करोड युवाओं को इसका लाभ देंगे। 20 लाख युवाओं को टैबलेट बाटे जा चुके हैं।
Recommended Video

हर जिले में युवाओं को मिल रहा रोजगार
सीएम योगी ने कहा कि हर जिले के युवाओं को रोजगार मिल रहा है। ODOP प्रोग्राम में ही श्रमिक को काम दिया था। कोरोना महामारी में यूपी ने कई मानक प्रस्तुत किए। कानून व्यवस्था को हमने दुरुस्त किया। भर्तियां की गई जिसमे कोई परिवारवाद और जातिवाद नहीं। पुलिस रिफॉर्म की दिशा में सरकार काम कर रही है। हमारे नौजवानों के सामने आज पहचान का संकट नहीं है। वो हर जगह गर्व के साथ काम कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications