भारत-नेपाल सीमा के मुख्य मार्गों पर स्थित स्कूलों को अपग्रेड करेगी योगी सरकार, इतने स्कूल चयनित
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा भारत और नेपाल की सीमा के साथ ही अंतर्राज्यीय और अंतरराष्ट्रीय मार्गों एवं बहुउद्देशीय हब के करीब स्थित सरकारी विद्यालयों को अपग्रेड किया जाएगा। इसके लिए सरकार द्वारा योजना बनाई गई है।
इस योजना के तहत भारत नेपाल बॉर्डर पर स्थित कुल 16 विद्यालयों को अपग्रेड किए जाने का प्रस्ताव है इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मंजूरी मिल गई है। ऐसे में अब इन विद्यालयों को अपग्रेड करने के लिए जल्द ही काम प्रारंभ हो सकता है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा प्रदेश के 57 जनपदों में अत्याधुनिक सुविधायुक्त मॉडल कंपोजिट विद्यालय बनाए जाने की शुरुआत के निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पहले ही दिए जा चुके हैं। अब इसी कड़ी में सरकार द्वारा नया फैसला लिया गया है।
भारत नेपाल बॉर्डर के साथ ही अन्य अंतर्राज्यीय और अंतरराष्ट्रीय मार्गों एवं बहुउद्देशीय हब के समय पर स्थित विद्यालयों को भी योगी सरकार द्वारा अपग्रेड किया जाएगा। इस योजना के तहत 16 विद्यालयों का चयन किया गया है जिसके लिए 8.5 करोड़ रुपए के बजट का प्रस्ताव भी है।
जारी सूचना में बताया गया कि अंतर्राज्यीय मार्ग पर कुल 9 विद्यालयों को अपग्रेड किया जाएगा। इन विद्यालयों को अपग्रेड करने में 3.71 करोड रुपए खर्च होने की संभावना जताई जा रही है। इसी तरह इंडो नेपाल बॉर्डर से जुड़े मुख्य मार्गों पर स्थित सात विद्यालयों को अपग्रेड किया जाएगा और इन पर सरकार द्वारा 4.73 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे।
विद्यालयों में मिलेगी यह सब सुविधा
इन विद्यालयों को अपग्रेड किए जाने के बाद विद्यालयों में बच्चों को स्मार्ट शिक्षा दी जाएगी। विद्यालय में कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास, मॉड्यूलर, साइंस लैब, वाईफाई, लैंग्वेज लैब सहित अन्य सुविधाएं दी जाएगी। योगी सरकार का प्रयास है कि ऐसा किए जाने से बच्चों का पढ़ने में मान बढ़ेगा और प्रतिभावान बच्चों की संख्या यूपी में बढ़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications