Ganga Expressway के आसपास औद्योगिक क्लस्टर विकसित करेगी योगी सरकार, जानिए पूरी प्लानिंग

उत्तर प्रदेश सरकार यूपी में एक्सप्रेस वे बनाने की कवायद में जुटी हुई है। गंगा एक्सप्रेस वे देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेस वे होगा ऐसा दावा किया जा रहा है। इसके साथ साथ औद्योगिक हब भी विकसित किए जाएंगे।

योगी आदित्यनाथ

country's longest 594 km Ganga Expressway: देश के सबसे लंबे 594 किलोमीटर गंगा एक्सप्रेसवे के साथ साथ औद्योगिक क्लस्टर विकसित किए जाएंगे। यह एक्सप्रेस वे यूपी के 12 जिलों से होकर गुजरेगा। योगी आदित्यनाथ सरकार ने सभी एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक क्लस्टर विकसित करने का निर्णय लिया है। गंगा एक्सप्रेस-वे मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज को जोड़ेगा।

औद्योगिक समूहों के लिए हो रही पहचान

यूपी एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण राज्य में सभी एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को क्रियान्वित कर रहा है। उसकी तरफ से कहा गया है कि उन सभी जिलों के साथ औद्योगिक क्लस्टर विकसित किए जाएंगे जहाँ से होकर गंगा एक्सप्रेसवे गुजरेगा। यूपीडा के एक अधिकारी ने कहा, "गंगा एक्सप्रेसवे के साथ औद्योगिक समूहों के लिए स्थानों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।"

एक्सप्रेस वे के साथ बनेंगे कई सारे पार्क

अधिकारियों के मुताबिक, गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे फार्मा पार्क, टेक्सटाइल पार्क, प्लास्टिक मोल्डिंग यूनिट समेत अन्य सेक्टर की इंडस्ट्रियल यूनिट लगाई जाएंगी। इस साल फरवरी में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 में राज्य सरकार से संपर्क करने वाले निवेशकों को भी एक्सप्रेस-वे के किनारे जमीन की पेशकश की जाएगी।

मेरठ और बदायूं के पास जमीन की मांग

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारी अशोक अग्रवाल ने कहा कि, ''हमसे निवेशकों की ओर से गंगा एक्सप्रेसवे के साथ भूमि के आवंटन जानकारी मांगी गई हैं। अधिकांश लोग मेरठ, बदायूं और इसके आसपास के क्षेत्रों में जमीन के लिए इच्छुक हैं। विशिष्ट परियोजनाओं के लिए गंगा एक्सप्रेसवे के साथ भूमि आवंटन के अनुरोध सरकार को प्रस्तुत किए जाएंगे।''

गंगा एक्सप्रेस वे पर बनेगी हवाई पट्‌टी

एक्सप्रेसवे पर बनने वाली 3.5 किमी लंबी हवाई पट्टी सबसे खास होगी। यह हवाई पट्टी भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों के लिए आपातकालीन रनवे का काम करेगी। यह पहली बार नहीं है जब किसी एक्सप्रेसवे के हिस्से के रूप में इस तरह की हवाई पट्टी बनाई जाएगी, क्योंकि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे में भी यह सुविधा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+