IAS Transfer in UP: यूपी में 16 आईएएस अफसरों के हुए तबादले, दी गई ये जिम्मेदारी
IAS Transfer in UP: यूपी में 16 आईएएस अफसरों के हुए तबादले, दी गई ये जिम्मेदारी
लखनऊ, 01 सितंबर: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किये गए हैं। बुधवार 31 अगस्त की देर रात 16 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया गया। हिमांशु कुमार को प्रमुख सचिव, ग्राम्य विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के पद पर तैनाती दी गई है। इससे पहले वो प्रमुख सचिव, समाज कल्याण तथा अल्पसंख्यक कल्याण एवं मुस्लिम वक्फ विभाग, उप्र शासन एवं निदेशक जनजाति विकास के पद पर लखनऊ में तैनात थे।

पार्थ सारथी सेन शर्मा को प्रमुख सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौपी गई है। वहीं, डॉ. हरि ओम को प्रमुख सचिव समाज कल्याण विभाग और निदेशक जनजाति विकास लखनऊ बनाया गया है। मोनिका एस.गर्ग को अपर मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा विभाग से हटाकर अपर मुख्य सचिव अल्पसंख्यक कल्याण एवं मुस्लिम वक्फ विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं, चिकित्सा और स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद को अब अपर मुख्य सचिव, सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन, हथकरघा एवं वस्त्रोघ्योग तथा खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। महेश कुमार गुप्ता को अपर मुख्य सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसकी के साथ श्रीमती कल्पना अवस्थी को प्रमुख सचिव, राज्यपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Uttar Pradesh | 16 senior IAS officers transferred; Navneet Sehgal Additional Chief Secretary, Information, MSME, Export Promotion, Khadi & Village Industry to now be the Additional Chief Secretary, Sports. pic.twitter.com/EDtctC2LeJ
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 1, 2022
नवनीत कुमार सहगल को अपर मुख्य सचिव खेलकूद विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुकेश कुमार मेश्राम को वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव धर्मार्थ कार्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। अरविंद कुमार को वर्तमान पद के साथ-साथ मुख्य कार्यपाल अधिकारी, यूपीडा एवं उपशा के पद की जिम्मेदारी और सौंपी गई है। राजेश कुमार सिंह को प्रमुख सचिव कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवायें के साथ महानिदेशक कारागार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मनोज कुमार सिंह को कृषि उत्पादन आयुक्त, अपर मुख्य सचिव पंचायती राज तथा उद्दान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। सुधीर महादेव बोबडे को प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संजय प्रसाद को प्रमुख सचिव मुख्मंत्री, प्रोटोकॉल सूचना एवं जनसंपर्क, गृह, गोपन, बीजा पासपोर्ट तथा सतर्कता विभाग की जिम्मा सौंपा गया है। दीपक कुमार को वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, आराधना शुक्ला को अपर मुख्य सचिव आयुष विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।












Click it and Unblock the Notifications