योगी सरकार ने 20 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला
योगी सरकार ने एक बार फिर से 20 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला, सातवीं बार किया गया है यह तबादला।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की कमान संभालने के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक बार फिर से 20 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। योगी सरकार ने मनोज कुमार मिश्रा को फैजाबाद का कमिश्नर बनाया है, जबकि अनुज कुमार झा को मनरेगा एवं जनसंपर्क विभाग का डायरेक्टर बनाया है।

इससे पहले कई बार प्रदेश के आला अघिकारियों को तबादला किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने कई आईएएस व पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया लेकिन बावजूद इसके प्रदेश में कानून व्यवस्था पटरी पर आने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर से 222 पीसीएस व 141 पीपीएस अधिकारियों का तबादला किया था इसके अलावा चार आईएएस अधिकारियों का भी तबादला किया गया था। इस फैसले से कुछ दिन पहले ही 25 मई को 174 पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया गया था।
इसे भी पढ़ें- मीडिया से बात करने आया भीम आर्मी के संस्थापक का भाई, पुलिस न
19 मई को 74 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया था, लखनऊ कलेक्ट्रेट में भी 9 एडीएम स्तर के अधिकारियों का तबादला किया गया था। ऐसे में योग सरकार के पिछले दो महीने के कार्यकाल पर नजर डालें तो सात बार अधिकारियों का तबादला किया किया जा चुका है। लेकिन देखने वाली बात यह होगी की दो महीने के कार्यकाल में योगी आदित्यनाथ सरकार ने सैकड़ों अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं, बावजूद इसके यह देखना अहम होगा कि क्या प्रदेश की कानून व्यवस्था पटरी पर आती है।
यहां देखिए लिस्ट














Click it and Unblock the Notifications