अब शहरी गरीबों को भी मुफ्त में बिजली कनेक्शन बांटेगी योगी सरकार
योगी सरकार शहरी गरीबों को भी मुफ्त में देगी बिजली कनेक्शन, तत्काल प्रभाव से लागू ही योजना।
लखनऊ। यूपी सरकार शहरी गरीबों को भी मुफ्त में बिजली कनेक्शन बांटने की शुरुआत करने जा रही है, शहर में अब बीपीएल कार्ड धारकों को नई योजना के तहत मुफ्त में बिजली कनेक्शन दिया जाएगा। अभी तक यह सुविधा गांव में लोगों को मिलती थी, लेकिन अब यह शहर के गरीबों को भी दी जाएगी। इसके साथ ही विधायक निधी के काम अब एनजीओ, सहकारी संस्था या ठेकेदारों की मदद से नहीं कराए जाएंगे। विधायक निधि से अब काम सरकारी संस्था के द्वारा ही कराया जा सकता है।

योगी सरकार की गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक में यह अहम फैसला लिया गया है कि अब विधायक निधि से कोई भी काम एनजीओ, सहकारी संस्था से नहीं कराया जाएगा। इसके अलावा जिस भी संस्था में विधायक के परिवार का एक भी सदस्य होगा उसे धन नहीं दिया जाएगा। गुरुवार को हुई कैबिनेट की बैठक में योगी सरकार ने 12 अहम फैसले लिए। इस बैठक के बाद उर्जा मंत्री श्रीकांत मिश्रा ने कहा कि शहरी गरीबों को मुफ्त बिजली कनेक्शन देने की सुविधा तत्काल प्रभाव से लागू की जाएगी, हालांकि बिजली का बिल उपभोक्ता को ही देना होगा।
इसे भी पढ़ें- रविवार को योगी सरकार 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड करेगी पेश
शहरी गरीबों को मुफ्त बिजली कनेक्शन का लाभ तकरीबन दो लाख लोगों को होगा। इसके अलावा फिरोजाबाद, रायबरेली में 400 केवी के नए बिजली घर भी खोले जाएंगे, जिसका काम 30 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही मोदी सरकार ने किसानों की कर्जमाफी के लिए संस्थागत वित्त विभाग की ओर से तैयार की गई रिपोर्ट को भी मंजूरी दे दी है। जिसके बाद माना जा रहा है कि जल्द ही किसानों की कर्ज माफी को लागू किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications