OPINION: अब एक्सप्रेसवे के किनारे बनेंगे पांच औद्योगिक शहर, बदलेगी यूपी की तस्वीर
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार नए उद्योग को लगाने और रोजगार सृजन के लिए काम कर रही है। इस दिशा में प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। योगी सरकार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किनारे 5 इंडस्ट्रियल सिटी बसाने जा रही है। इसके लिए योजना को तैयार करने का काम शुरू हो गया है।
एक्सप्रेसवे के किनारे जिन 5 इंडस्ट्रियल सिटी को बसाने की तैयारी हो रही है उसमे एकीकृत मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, वेयरहाउस और अन्य व्यावसायिक परियोजनाओं को विकसित किया जाएगा।

इन इंडस्ट्रियल सिटी को फिरोजाबाद, आगरा, इटावा, कन्नौज और कानपुर में विकसित किया जाएगा। इन जिलों में आने वाले फतेहाबाद, शिकोहाबाद, सैफई, तिर्वा और बिल्हौर तहसील को चुना गया है, जहां इन इंडस्ट्रियल सिटी को विकसित किया जाएगा। इन तहसील में आने वाले 13 गांवों को पहले ही अधिसूचित किया जा चुका है।
प्रदेश के औद्योगिक विकास विभाग ने इन पांच इंडस्ट्रियल सिटी को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे में आगरा जिले मे फतेहाबाद तहसील के अई, भलखोरा, जलालपुर गांव को चिन्हित किया गया है।
जबकि फिरोजाबाद के शिकोहाबाद तहसील के धनपुरा, करनपुर, सुजावलपुर, फतेहपुर, करखा को चिन्हित किया गया है। इटावा की बात करें तो सैफई में हरदोई, शिवपुरी टिमरुआ गांव, कन्नौज के तिर्वा के अलीपुर अहाना, ठठिया को चिन्हित किया गया है। कानपुर नगर की बात करें तो यहां बिल्हौर के अरौल, बहरामपुर गांव को अधिसूचित किया गया है।
इन जगहों की जमीन के अधिगृहण का काम अगले महीने से शुरू होगा। प्रशासन की कोशिश होगी कि सभी जमीनों को एक ही जगह अधिग्रहित किया जाएगा ताकि निवेशक यहां पर बड़ी योजनाओं को विकसित कर सके और उन्हें किसी भी तरह की दिक्कत ना हो।
लॉजिस्टिक क्लस्टर के लिए फिरोजाबाद में 102.24 हेक्टेअर जमीन, आगरा में 20 हेक्टेअर, इटावा मे 110 हेक्टेअर, कानपुर में 100 हेक्टेअर, अंबेडकर नगर में 145.36 हेक्टेअर, गोरखपुर में 100 हेक्टेअर जमीन को लॉजिस्टिक क्लस्टर के लिए जिन्हित किया गया है।
गोरखपुर मे भी बनेगा लॉजिस्टिक क्लस्टर
इसके साथ ही गोरखपुर के 11 गांवों को एक्सप्रेस वे के लिए चिन्हित किया गया है। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के किनारे भी इंडस्ट्रियल शहर बनाने की योजना है। इसके लिए गोरखपुर की खजनी तहसील के बहादुर बुजुर्ग, बहादुर खुर्द, हरनही, गाजर जगदीश, डडवा, सोनारी शंकर, बहुरीपार बुजुर्ग, अंबेडकर नगर के जलालपुर के नूरपुर कला, अजमलपुर, गौरी बडाह गांव को अधिसूचित किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications