UP News: अयोध्या दीपोत्सव में रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में योगी सरकार, जगमगाएंगे 24 लाख दीये
Ayodhya Dipotsava: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरुप हर साल योगी सरकार अयोध्या में भव्य और दिव्य दीपोत्सव का आयोजन करती है। हर साल की भांति इस साल भी सरकार बड़े पैमाने पर दीपोत्सव मनाएगी और अधिकारियों का दावा है कि इस बार अयोध्या में 24 लाख दिए जगमाएंगें जो कि एक रिकॉर्ड होगा।

विभिन्न कॉलेजों के 25 हजार स्वयंसेवक होंगे शामिल
अधिकारियों ने बताया कि इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए, राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या और उसके सहयोगी कॉलेजों के 25,000 स्वयंसेवकों को अयोध्या प्रशासन द्वारा शामिल किया जाएगा।
11 नवंबर को जलेंगे 24 लाख दीये
लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार इस साल 11 नवंबर को दीपोत्सव पर राम की पैड़ी सहित अयोध्या के 47 घाटों पर 24 लाख मिट्टी के दीये जलाकर छठा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखेगी। अधिकारियों ने कहा कि इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए, राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या और उसके संबद्ध कॉलेजों के 25,000 स्वयंसेवकों को अयोध्या प्रशासन द्वारा शामिल किया जाएगा।
राम की पैड़ी पर 47 घाटों पर जलेंगे दीये
अधिकारियों की माने तो 11 नवंबर को राम की पैड़ी समेत अयोध्या के 47 घाटों पर मिट्टी के दीये जलाए जाएंगे। मार्च 2017 में राज्य में सत्ता में आने के बाद से भाजपा सरकार अयोध्या में दीपोत्सव का आयोजन कर रही है। अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर प्रतिभा गोयल ने बुधवार को अयोध्या के डिग्री कॉलेजों के प्राचार्यों की बैठक की अध्यक्षता की।
जनवरी में पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
गोयल ने 30 सितंबर तक स्वयंसेवकों की सूची को अंतिम रूप देने का निर्देश दिया। अक्टूबर 2022 में अयोध्या के दीपोत्सव में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि थे। इस साल का दीपोत्सव खास होगा क्योंकि राम मंदिर का निर्माण जोरों पर है। पीएम मोदी जनवरी में अयोध्या में मंदिर के भव्य उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications