योगी सरकार ने दलहन-तिलहन उत्पादन के लिए 4 साल का मास्टर प्लान तैयार किया, 236 करोड़ होगा खर्च
UP Government: यूपी की योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को दलहन और तिलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक व्यापक योजना तैयार की है। 2023-24 से 2026-27 तक चलने वाली इस योजना के लिए 236 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। इसमें किसानों को मुफ्त मिनी बीज किट देने, प्रदर्शन प्लॉट तैयार करने, और किसान पाठशालाओं के माध्यम से विशेषज्ञों से प्रशिक्षण दिलाने की व्यवस्था की गई है।
इस योजना के तहत, विभिन्न कृषि जलवायु क्षेत्रों के अनुरूप किसानों को दलहनी और तिलहनी फसलों के निःशुल्क बीज मिनी किट प्रदान किए जा रहे हैं। दलहनी फसलों में उर्द, मूंग, अरहर, चना, मटर और मसूर शामिल हैं, जबकि तिलहनी फसलों में तिल, मूंगफली, राई/सरसों और अलसी को चुना गया है।

World Bank की सहायता से चल रही यूपी एग्रीज योजना और मूंगफली की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार झांसी और आसपास के क्षेत्रों में क्लस्टर विकसित कर रही है।
योजना का उद्देश्य किसानों को उन्नत खेती के तरीकों से परिचित कराना है। इसके लिए प्रगतिशील किसानों के खेतों में प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं। किसान पाठशालाओं में फसल संरक्षण, रोग एवं कीट प्रतिरोधकता, खेत की तैयारी, और फसल भंडारण के तरीकों पर प्रशिक्षण दी जाएगी
बता दें कि यूपी सरकार और केंद्र की सयुक्त पहल से पायलट प्रोजेक्ट के तहत पहली बार दलहन और तिलहन फसलों के लिए कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही, 'एक जिला, एक उत्पाद' योजना के तहत भी चना, मूंगफली, और अन्य फसलों के लिए जिलों का चयन किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications