सीएम योगी का बड़ा फैसला, यूपी के मदरसों में ड्रेस कोड लागू करने की पूरी तैयारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मदरसों को लेकर बड़ा फैसला किया है। सरकार अब मदरसों में ड्रेस कोड लागू करेगी। इस संबंध में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि मदरसों में ड्रेस कोड लागू होने से मदरसों में पढ़ने वाले बच्चे दुनिया के साथ कदम मिला पाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि मदरसों के बच्चों को हम मुख्यधारा में लाने के लिए पहले ही एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू कर चुके हैं और अब ड्रेस कोड लागू होने के बाद बच्चों का आत्मविश्वास और भी बढ़ेगा।

yogi government impliment dress code in up madarasa

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहसिन रजा ने बताया कि ड्रेस कोड इसलिए होना चाहिए क्योंकि समाज और देश की मुख्यधारा से बच्चों को जोड़ना है। धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ एनसीईआरटी के लिए हम लोगों ने करिकुलम लागू कर दिया है। तो जाहिर सी बात है कि हम उनके अंदर और आत्मविश्वास पैदा करना चाहते हैं जो उनको ड्रेस कोड से मिलेगा। उन्होंने कहा कि उनके लिए शिक्षा में दो चीजें हैं, कि धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ वो सामाजिक शिक्षा भी लें।

योगी सरकार लगातार मदरसों के आधुनिकरण का काम कर रही है। ज्ञात हो कि इससे पहले सरकार ने मदरसों के पाठ्यक्रम में बदलाव किये थे। मदरसों के पाठ्यक्रम को इनकी एनसीआरटी पैटर्न पर करने का काम सरकार पहले ही कर चुकी है। विभागीय मंत्री ने बताया कि मोदी जी का कहना है कि एक हाथ में कुरान और एक हाथ में लैपटॉप होना चाहिए। योगी जी ने साफतौर पर कहा कि एनसीईआरटी हम इसलिए लागू कर रहे हैं कि ये समाजिक शिक्षा लेकर आगे बढ़ें और बड़ी उपलब्धियों को हासिल करें।

उन्होंने कहा कि अगर आप सिर्फ धार्मिक शिक्षा से देखें तो सन 1970 से लेकर आज कर धार्मिक शिक्षा लेने के साथ-साथ कांग्रेस ने उन्हें क्या स्थान दिया और कहां स्थान दिया है, ये आप रंगनाथ कमेटी मिश्रा की रिपोर्ट देखकर आप समझ सकते हैं कि मुस्लिम समाज के लोग कहां पर चले गए हैं, इसलिए उन बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए मोदी और योगी सरकार बात कर रही है।

मोहसिन रजा ने कहा कि बच्चों के अंदर आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए ड्रेस कोड लागू होगा। अभी तक वो कुर्ता-पजामा पहनकर जाते हैं। ये कहां का ड्रेस कोड है, किसने लागू किया, मुझे नहीं पता और इसके बारे में आप जानकारी हासिल कर सकते हैं क्योंकि ये कोई ड्रेस कोड नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+