UP News: योगी सरकार ने अगले 3 वर्षों के लिए रखा बड़ा लक्ष्य, 3 लाख करोड़ के निर्यात का टारगेट
यूपी की योगी सरकार ने तीन लाख करोड़ रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया है।
CM Yogi Adityanath Government: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने अगले तीन वर्षों में तीन लाख करोड़ रुपये के निर्यात का लक्ष्य रखा है। यूपी के प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी'ने यह दावा किया हे।

राज्य के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' ने कहा है कि उत्तर प्रदेश देश का पांचवां सबसे बड़ा निर्यातक है जिसका निर्यात 2017-18 में 88000 करोड़ से बढ़कर वित्तीय वर्ष 2022-23 में 1,74,000 करोड़ हो गया है।
राज्य सरकार ने अगले तीन वर्षों के लिए 3 लाख करोड़ रुपये का निर्यात लक्ष्य रखा है। योजना भवन में निर्यात नीति 2023 पर सेमिनार में सभा को संबोधित करते हुए नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' ने कहा कि देश से होने वाले कुल निर्यात में प्रदेश की हिस्सेदारी पांच प्रतिशत है।
उन्होंने कहा कि इससे उत्तर प्रदेश को देश के पांचवें सबसे बड़े निर्यातक का दर्जा मिल गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य का निर्यात 2017-18 में 88,000 करोड़ से बढ़कर 2022-23 में 1,74,000 करोड़ हो गया।
मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने उपस्थित लोगों को यूपी के बारे में जानकारी दी। नोएडा में 21 से 25 सितंबर तक इंटरनेशनल ट्रेड शो प्रस्तावित है। मिश्रा ने कहा कि इस आयोजन में दुनिया भर से 400 से अधिक खरीदार हिस्सा लेंगे।
साथ ही प्रदेश के प्रमुख निर्यातकों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश में निर्यात कैसे बढ़ाया जाये इस पर सुझाव दिये। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में निर्यातक मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications