यूपी: प्रेस कॉन्फ्रेंस में अधिकारियों ने ली झपकी, योगी के मंत्री बोले- विकास हो रहा है
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह जिस वक्त प्रेस कॉफ्रेंस कर रहे थे तो इस दौरान कई अधिकारी सोते हुए नजर आए। लेकिन इन अधिकारियों के सोने पर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार बचाव में सामने आए हैं। सरकार की ओर से कहा गया कि प्रदेश में विकास का काम ठीक हो रहा है, तमाम अधिकारी कुशलतापूर्वक काम कर रहे हैं, जनता खुश है, ऐसे में अधिकारी क्यों ना चैन से रहें।

सिद्धार्थनाथ सिंह की मेरठ में प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान कई अधिकारी सोते हुए कैमरे में कैद हुए थे। जिसके बाद सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य काफी बेहतर हो रहे हैं, तमाम अधिकारी अपनी पूरी ताकत इसमे झोंक रहे हैं, लोग विकास के कार्यों से खुश हैं. ऐसे में आखिर क्यों अधिकारी सुकून में होंगे। आपको बता दें कि इससे पहले भी सिद्धार्थनाथ सिंह अपने बयानों की वजह से विवादों में रह चुके हैं। इससे पहले गोरखपुर में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में तमाम बच्चों की मौत के बाद उन्होंने कहा था कि अगस्त महीने में बच्चे मरते ही हैं। जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इससे पहले शुक्रवार को गाजियाबाद में 10 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड का उद्घाटन किया था। जिसे अखिलेश यादव की सरकार के दौरान बनाना शुरू किया गया था। इस रोड के बन जाने से दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाले लोगों को काफी काफी सहूलियत हो गई है। अब वह महज 7 मिनट में दिल्ली से गाजियाबाद पहुंच सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- वरुण गांधी ने ली सेल्फी, बोले- मुझे बाबा होना चाहिए था












Click it and Unblock the Notifications