योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि, 1.33 करोड़ ग्रामीण परिवारों तक पहुंचा नल का पानी

उत्तर प्रदेश सरकार की हर घर जल योजना के तहत 9 करोड़ से अधिक लोगों के घर तक नल का पानी पहुंच चुका है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दावा किया है कि उसने प्रदेश में यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सरकार का कहना है कि प्रदेश के 50 फीसदी लोगों के घर पर नल का पानी पहुंच रहा है।

सरकार का दावा है कि प्रदेश के 13325752 ग्रामीण परिवारों को नल का पानी मुहैया कराया है। सरकार की ओर से बयान में कहा गया है कि अभी तक 79954512 ग्रामाणों को इसला लाभ मिल चुका है।

yogi adityanath

हर घर जल योजना के तहत सरकार का लक्ष्य है कि लोगों को स्वच्छ पीने का पानी मुहैया कराया जाए। सरकार का लक्ष्य है कि 2024 तक 2.66 करोड़ ग्रामीण परिवारों तक नल का पानी मुहैया कराया जाए। केंद्र सरकार के अधिकारियों ने योगी सरकार की इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

बुंदेलखंड और विंध्या के 9 जिलों में योगी सरकार ने पोटेबल टैब वॉटर रिमोट इलाके में पहुंचाया है। हर घर जल योजना के तहत बुंदेलखंड के 7 जिलों में 1178927 ग्रामीण परिवारों को नल से शुद्ध जल पहुंचाया जा रहा है। महोबा जिला इस लिस्ट में टॉप पर है, यहां 91.88 फीसदी ग्रामीण परिवारों में नल का पानी पहुंच चुका है।

विंध्य में 474244 ग्रामीण परिवारों को इस योजना का लाभ मिला है। पूर्वांचल के 27 जिलों में 4.81 करोड़ से अधिक ग्रामीण को नल का पानी मिल रहा है। इसी तरह पश्चिमी यूपी में 6328887 ग्रामीण परिवारों को इस योजना का लाभ मिला है।

बता दें कि नमामि गंगे और ग्रामीण जल आपूर्ति विभाग की ओर से एक नल एक पेड़ अभियान की शुरुआत की गई थी। इस अभियान 1-7 जुलाई तक चलेगा, इसके तहत पर्यावरण को बढ़ावा दिया जाएगा। 1-7 जुलाई के बीच 5 लाख ग्रामीण परिवार इसमे हिस्सा लेंगे, पेड़ लगाएंगे और नल का कनेक्शन हासिल करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+