सरकारी कर्मचारियों के लिए योगी सरकार ने की बड़ी घोषणा, दिवाली पर मिलेगा बोनस
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर है। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने लाखों कर्मचारियों को बड़ी घोषण की है। जी हां, योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए दीवाली बोनस देने की घोषणा की है।
यह दिवाली बोनस सरकारी विभागों, नगर निकायों और जिला पंचायतों के कर्मचारियों के लिए है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया पर इस अपडेट को साझा करते हुए पुष्टि की है कि राज्य सरकार के सभी कर्मचारियों को त्यौहारी बोनस मिलेगा। इन कर्मचारियों में पूर्णकालिक अराजपत्रित कर्मचारी भी शामिल है।

इतना ही नहीं, राज्य द्वारा वित्तपोषित शैक्षणिक और तकनीकी संस्थानों, स्थानीय निकायों, जिला पंचायतों और दैनिक वेतन भोगियों को शामिल किया गया है। इन समूहों को 2023-2024 बोनस योजना का लाभ मिलेगा। इस कदम का उद्देश्य त्योहारी सीजन के दौरान मनोबल बढ़ाना और वित्तीय राहत प्रदान करना है।
महंगाई भत्ते की घोषणा
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते की भी घोषणा की थी। महंगाई से निपटने के लिए तीन प्रतिशत वेतन वृद्धि की गई थी। यह वृद्धि बढ़ती जीवन लागत के बीच सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों को समर्थन देने के व्यापक प्रयासों का हिस्सा है।
किसानों को दिवाली का तोहफा मिला है, क्योंकि रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी की गई है। गेहूं के लिए MSP में 150 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है, जबकि सरसों के लिए 300 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। इन बदलावों का उद्देश्य कृषि सीजन के दौरान किसानों की आय को बढ़ाना है।












Click it and Unblock the Notifications